वायरल न्यूज़

VIDEO: हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, तभी दूसरे ड्राइवर ने लगाया अनोखा जुगाड़, बच गई कई जानें

Viral Video: हाईवे पर अचानक एक ट्रक का संतुलन बिगड़ता नजर आया और स्थिति बेहद खतरनाक हो गई। तभी पास से गुजर रहे दूसरे ट्रक के ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती से ऐसा कदम उठाया, जिसने संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद की।

Image

टल गया बड़ा हादसा (तस्वीर साभार- @chazupaa)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर सड़क हादसों से जुड़े कई वीडियो (Trending Video) अक्सर वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर डर के साथ-साथ किसी की सूझबूझ की तारीफ करने का भी मन करता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक को संभालने में दूसरे ट्रक ड्राइवर की समझदारी बेहद अहम साबित होती नजर आ रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

    वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर ट्रकों की आवाजाही के बीच अचानक एक ट्रक अपना संतुलन खोता हुआ दिखाई देता है। हालात ऐसे बनते हैं कि अगर समय रहते कुछ नहीं किया जाता, तो आसपास मौजूद वाहनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। इसी दौरान पास में चल रहे दूसरे ट्रक के ड्राइवर ने बिना घबराए स्थिति को भांपा और अपनी गाड़ी से बेकाबू ट्रक को सहारा देने की कोशिश की। कुछ ही सेकंड में हुआ यह घटनाक्रम इतना तेजी से सामने आता है कि वीडियो देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा यही है कि जिस वक्त एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी, उस समय ड्राइवर ने तुरंत फैसला लिया। उसकी सूझबूझ ने हालात को और बिगड़ने से रोकने में मदद की और संभावित बड़ी दुर्घटना टलती नजर आई। देखें वीडियो...

    दिल दहलाने वाला नजारा

    सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सड़क पर ऐसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सही समय पर लिया गया फैसला कई लोगों की जान बचा सकता है। वीडियो में दिखाई देने वाला घटनाक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है। इस वीडियो ने एक बार फिर दिखाया कि सड़क पर सतर्कता और सूझबूझ कितनी महत्वपूर्ण होती है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article