वायरल न्यूज़

बारिश, पहाड़ और दोस्ती... हाथों में हाथ डाले स्कूल जा रहे बच्चे, VIDEO ने जीता इंटरनेट का दिल

Viral Video: नेपाल की पहाड़ियों से सामने आया बच्चों का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। रंग-बिरंगे रेनकोट पहने छोटे-छोटे बच्चे बारिश के बीच हाथों में हाथ डालकर पहाड़ी रास्ते पर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।

Image

बच्चों ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @anil_bud.810)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। इस समय कई जगहों पर झमाझम बारिश (Rain Video) हो रही है और सोशल मीडिया पर भी बारिश को लेकर कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। वहीं, बारिश का मौसम आते ही पहाड़ी इलाकों में सफर आसान नहीं रहता। फिसलन भरे रास्ते, लगातार होती बारिश और चढ़ाई के बीच मंजिल तक पहुंचना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन, नेपाल से सामने आया एक वीडियो इस मुश्किल सफर को बच्चों की मासूमियत और दोस्ती से बेहद खूबसूरत बना रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ छोटे स्कूली बच्चे रंग-बिरंगे रेनकोट पहने नजर आ रहे हैं। बारिश के बीच पहाड़ी रास्ते पर स्कूल जाते इन बच्चों की सबसे प्यारी बात यह है कि वे एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो में बच्चों का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। कोई उनकी मासूमियत पर फिदा है, तो कोई कह रहा है कि बचपन की दोस्ती का इससे प्यारा नजारा शायद ही देखने को मिले। बारिश की बूंदों के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट में बच्चों का यह छोटा-सा सफर सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    दरअसल, वीडियो की खासियत सिर्फ यह नहीं है कि बच्चे बारिश में स्कूल जा रहे हैं, बल्कि जिस तरह वे एक-दूसरे का साथ निभाते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, वही लोगों का ध्यान खींच रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 'Cutest Commute' जैसे अंदाज में भी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि बचपन की छोटी-छोटी खुशियां कितनी खास होती हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article