एजुकेशन

UPSC Engineering Services Main Result 2026: इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई उम्मीदवारों की सूची जारी, 15 दिन में करना होगा आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 21 जून 2026 को आयोजित इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Image

UPSC Engineering Services Main Result 2026

UPSC Engineering Services Main Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 21 जून 2026 को आयोजित इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होंगे। कमीशन की ओर से जारी ट्वीट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम में दिए गए हैं, उन्होंने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के मुख्य लिखित चरण में सफलता हासिल की है। हालांकि, इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल यानी अस्थायी है। अंतिम रूप से चयन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

इंटरव्यू के समय दिखाने होंगे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट

पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को अपनी उम्र, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय और बेंचमार्क दिव्यांगता, यदि लागू हो, से संबंधित दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखने की जरूरत है, ताकि इंटरव्यू के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

15 दिन में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के मुख्य यानी स्टेज-II परीक्षा के परिणाम जारी होने के तुरंत बाद पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को 15 दिनों का समय दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान उम्मीदवारों को आयोग द्वारा मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज से संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली आगे की सूचना को ध्यान से पढ़ें। इंटरव्यू की तारीख, समय, स्थान और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी आयोग की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article