वायरल न्यूज़

बारिश में भीग गया डिलिवरी ब्वॉय का नोट, पेट्रोल पंप पर फंसा तो शख्स ने किया अनोखा काम, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Viral Video: बारिश के बीच एक डिलीवरी राइडर पेट्रोल पंप पर सिर्फ 80 रुपये का पेट्रोल भराने पहुंचा था, लेकिन उसका नोट भीग जाने से वह भुगतान को लेकर परेशान हो गया। उसके पास अतिरिक्त पैसे भी नहीं थे। तभी वहां मौजूद एक शख्स ने आगे बढ़कर उसकी मदद की।

Image

भीगा नोट बना मुसीबत... अंकल बने मसीहा! (तस्वीर साभार- @lakshaymehta08)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं बारिश में अक्सर छोटी-छोटी परेशानियां भी बड़ी मुश्किल बन जाती हैं। लेकिन , ऐसे ही किसी मुश्किल पल में अगर कोई अनजान शख्स मदद के लिए आगे आ जाए, तो उसका असर लंबे समय तक याद रहता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Trending Video) में कुछ ऐसा ही दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने इंटरनेट यूजर्स को इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल याद दिला दी। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    दरअसल, वीडियो में एक Swiggy डिलीवरी राइडर बारिश के दौरान पेट्रोल पंप पर पहुंचता है। उसे अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाना था और इसके लिए वह करीब 80 रुपये का भुगतान करना चाहता था। लेकिन, बारिश की वजह से उसके पास मौजूद करेंसी नोट भीग गया था। जब उसने नोट पेट्रोल पंप कर्मचारी को दिया, तो उसे बताया गया कि गीला नोट रखने में परेशानी हो सकती है। राइडर ने बताया कि उसके पास फिलहाल दूसरा पैसा नहीं है। वह इस छोटी-सी परेशानी में असहज नजर आया। तभी पास में मौजूद एक शख्स ने स्थिति को समझा और बिना किसी हिचकिचाहट के मदद के लिए आगे आ गए। शख्स ने अपनी तरफ से पेट्रोल के पैसे देने की पेशकश की। राइडर ने उन्हें बताया कि उसे सिर्फ 80 रुपये का पेट्रोल चाहिए। इसके बाद शख्स ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से उसके लिए ईंधन भरने को कहा। मदद मिलने के बाद राइडर ने शख्स को धन्यवाद दिया। लेकिन, असली दिल जीतने वाला पल इसके बाद आया जब शख्स ने बेहद सहज अंदाज में उससे कहा कि जब भी मौका मिले वह भी किसी जरूरतमंद की मदद कर दें। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    यही छोटी-सी बात सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को छू गई। वीडियो देखने वाले यूजर्स ने शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि किसी की मदद करके बदले में कुछ मांगने के बजाय दूसरे व्यक्ति को भी मदद करने के लिए प्रेरित करना ही असली इंसानियत है। कई लोगों ने शख्स के इस अंदाज को सलाम किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और लोग एक से एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article