टीवी मसाला

Karan Kundrra ने तेजस्वी प्रकाश संग एंडर वाटर रोमांस कर बढ़ाईं फैंस की धड़कनें, पानी के नीच गर्लफ्रेंड संग...

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Under Water Romance: टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने एक बार फिर तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया है और इस बार करण ने तेजस्वी को पानी के अंदर बैठकर प्रपोज किया है। ोो

Image

karan kundrra-tejasswi prakash (photo credit- instagram)

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Under Water Romance: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा फैंस को हैरान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। करण और तेजस्वी अपनी केमिस्ट्री और रोमांस के नए नए अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। करण अपनी लव लाइफ को शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने तेजस्वी को दुबई में रॉयल अंदाज में प्रपोज करके हर किसी का ध्यान खींच लिया था और अब करण अपने गर्लफ्रेंड संग पानी के अंदर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान एक बार फिर करण और तेजस्वी ने फैंस का सारा ध्यान खींच लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो में होगी मायरा के बॉयफ्रेंड की एंट्री, अभिरा-अरमान से लेगा टक्कर?

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश ने पानी में किया प्रपोज

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हाल ही में मॉरिशस वेकेशन पर गए थे। यहां की फोटोज और झलक तो तेजस्वी दिखा चुकी हैं, लेकिन अब करण कुंद्रा ने यहां का व्लॉग अपने यूट्यूबर चैनल पर शेयर किया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ छोटे छोटे रोमांटिक पल बिताते दिख रहे हैं। इस वीडियो में करण और तेजस्वी ने पानी के अंदर जाकर रोमांक मोमेंट को क्रीएट किया है। इस व्लॉग में करण और तेजस्वी स्कूबा डाइविंग करते दिखे। इसी दौरान पानी के अंदर जाकर करण ने तेजस्वी को एक बार फिर प्रपोज किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि करण पानी में जाकर घुटनों के बल बैठते हैं और तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज करते हैं। इस मौके पर वह लिपसिंग के जरिए तेजस्वी को आई लव यू भी बोलते हैं, जो फैंस को काफी रोमांटिक लगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैं उसकी जगह होती ना...', शिल्पा शिंदे पर फूटा Shivangi Joshi की को-एक्ट्रेस का गुस्सा, निकाली भड़ास

    कपल का मोमेंट देख फैंस हुए खुश

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का ये व्लॉग लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फैंस इस पर अपने कमेंट्स के जरिए कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'तेज़रन असली सुकून दिल गार्डन गार्डन हो जाता है दोनो को देख कर।' दूसरे फैन ने लिखा, 'एक-दूसरे के लिए एकदम सही। तेजरन हमेशा। सबसे बेहतरीन जोड़ी।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'करण सर, अब मैं बस आपकी और तेजू की शादी का इंतजार कर रही हूं। मुझे पता है कि आप लोग इस सवाल से चिढ़ जाते हैं... लेकिन प्लीज, इस साल शादी कर ही लीजिए सर। मैं आप दोनों को एक खुशहाल परिवार के साथ देखना चाहती हूं, जहां आप दोनों प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में जबरदस्त काम कर रहे हों और कमाल कर रहे हों।'
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article