वायरल न्यूज़

मां की उम्र 58, जुनून 18 का! बेटी ने दिए नए जूते तो खुशी से झूम उठीं, देखें Viral Video

Viral Video: 58 साल की उम्र में जब कई लोग आराम की जिंदगी पसंद करते हैं, तब आशु जैन फिटनेस की नई मिसाल कायम कर रही हैं। HYROX Bengaluru में अपनी उम्र वर्ग में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद अब वह दिल्ली रेस के लिए तैयार हैं। इसी बीच बेटी ने अपनी मां को नए जूते गिफ्ट किए।

Image

दिल जीतने वाला नजारा (तस्वीर साभार-@dhri.t)

Viral Video: कहते हैं कि मां के लिए बेटी का प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक होता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही प्यारा पल इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है, जहां एक बेटी ने अपनी 58 वर्षीय मां को खास तोहफा दिया। मौका था मां के अगले HYROX मुकाबले की तैयारी का और तोहफा था एक जोड़ी नए जूते। इन जूतों को पाकर मां के चेहरे पर जो खुशी नजर आई, वही इस पूरे वीडियो (Trending Video) की सबसे खास बात बन गई। उनकी मासूम मुस्कान देखकर लोग भी भावुक हो गए। वीडियो देखने वाले यूजर्स का कहना है कि मां की खुशी देखकर बेटी का प्यार साफ नजर आ रहा है।

    यहां आपको बता दें कि इस कहानी में सिर्फ मां-बेटी का प्यार ही खास नहीं है। 58 साल की उम्र में आशु जैन जिस अंदाज में फिटनेस की दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं, वह भी लोगों को प्रेरित कर रहा है। उन्होंने HYROX Bengaluru में 55-59 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। अब उनकी नजर दिल्ली में होने वाले अगले HYROX इवेंट पर है। आशु जैन की फिटनेस यात्रा भी कम दिलचस्प नहीं है। उन्होंने जीवन के बाद के दौर में फिटनेस को गंभीरता से अपनाया और धीरे-धीरे वर्कआउट और ट्रेनिंग के जरिए खुद को इस स्तर तक पहुंचाया कि आज वह युवाओं के साथ कठिन फिटनेस चुनौतियों में हिस्सा ले रही हैं। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला पल

    ऐसे में बेटी की ओर से मिले नए जूते सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि मां के सपने और जुनून को सपोर्ट करने का खूबसूरत तरीका भी हैं। वायरल वीडियो में मां की चमकती मुस्कान देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी यही कह रहे हैं—उम्र सिर्फ एक नंबर है, अगर हौसला और अपनों का साथ हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं। मां की मुस्कान और बेटी के इस प्यार भरे सरप्राइज ने इंटरनेट पर एक बार फिर साबित कर दिया कि कभी-कभी एक छोटा सा तोहफा भी रिश्तों की बड़ी कहानी कह जाता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article