वायरल न्यूज़

VIDEO: सालभर के बच्चे ने किंग कोबरा को काटा, थोड़ी ही देर में खुद मर गया सांप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 27, 2025, 08:39 AM IST

Viral Video Today: बच्चे की दादी के अनुसार एक दो फीट लंबा कोबरा घर में घुस आया। बच्चे ने उसे खिलौना समझकर उठा लिया और काट लिया। कुछ ही देर में सांप मर गया, लेकिन बच्चा बेहोश हो गया।

Image

बच्चे के काटने से मर गया किंग कोबरा। (X/@erbmjha)

बिहार के बेतिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक एक साल के बच्चे ने किंग कोबरा को काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई। यह घटना बीते शुक्रवार दोपहर को हुई जब बच्चा घर में खेल रहा था। बच्चे की दादी के अनुसार एक दो फीट लंबा कोबरा घर में घुस आया। बच्चे ने उसे खिलौना समझकर उठा लिया और काट लिया। कुछ ही देर में सांप मर गया, लेकिन बच्चा बेहोश हो गया।

शरीर में नहीं मिला जहर

बच्चे को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में कोई जहर नहीं पाया गया और वह अब खतरे से बाहर है। इस घटना ने ना केवल परिवार को बल्कि डॉक्टरों और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है। कोबरा एक बेहद खतरनाक और जहरीला सांप होता है, जिसके काटने से जान जाने का खतरा रहता है। लेकिन इस बार सांप ही बच्चे के काटने से मर गया।

एक्स पर देखें वीडियो

इस घटना को हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान कृष्ण और कालिया नाग की कहानी से जोड़ा जा रहा है, जहां कृष्ण ने कालिया नाग को पराजित किया था। लोग इस बच्चे को एक तरह से आधुनिक कृष्ण के रूप में देख रहे हैं। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर सांपों के खतरे और बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। घटना का वीडियो भी वायरल है जिसे एक्स पर erbmjha नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article