वायरल न्यूज़

Video: कचरा डालने के इस स्टाइल से हैरान हो जाएंगे 'रोनाल्डो', शख्स ने दिखाया गजब का टैलेंट

सोशल मीडिया पर शख्स का कचरे को कूड़ेदान में डालने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह एक फुटबॉलर की तरह कचरे को किक मारकर डस्टबिन में डाल देता है। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

Image

शख्स ने 'रोनाल्डो' स्टाइल में कचरे को कूड़ेदान में डाला (फोटो: X/ @TheFigen_)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को कौन नहीं जानता। यह दोनों दुनिया के बेस्ट फुटबॉलरों में टॉप रैंकिंग मेंआते हैं। इन्होंने खेल के मैदान में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। साथ ही साथ अपने नाम कई रिकॉर्ड्स भी किए हैं। यह सभी अपनी गति, शक्ति और गोल करने की क्षमता के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे पहली नजर में देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

इंटरनेट पर वायरल इस 14 सेकंड के वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स कहीं से आ रहा होता है। इसके हाथ में एक पानी की बोतल और बैग होता है। देखने पर ऐसा लगता है कि शायद जिम से आ रहा हो। जैसे ही वह सड़क को पार कर आगे बढ़ता है। इतने में एक महिला अपने घर के दरवाजे के पास आती है। उधर से आ रहे इस शख्स को डस्टबिन खोलने का इशारा करती है। फिर यह शख्स डस्टबिन को खोलता है। जिसके बाद महिला कचरे को दरवाजे के पास से फेंकती है।

शख्स ने दिखाया गजब का फुटवर्क

जो कि एक प्लास्टिक का बोतल जैसा दिखाई पड़ता है, लेकिन दुर्भाग्य से यह कचरा डस्टबिन में नहीं जाता है। वह कूड़ेदान के मुंह पर लगकर उछल पड़ता है। इससे पहले की यह कचर बाहर गिरता, यह शख्स उसे अपने पैरों के सहारे डस्टबिन तक पहुंचा देता है। यह नजारा बिल्कुल वैसा ही होता है, जैसे कोई फुटबॉलर फुटबॉल को गोल पोस्ट तक पहुंचा देता है। यह वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है।

इस वायरल वीडियो को @TheFigen_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में 'यह व्यक्ति दशकों तक अपने दोस्तों को यह कहानी सुनाता रहेगा।' लिखा है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "यह बिल्कुल वैसी ही कहानी है जो हर बार जब वह इसे सुनाता है तो अधिक नाटकीय हो जाती है", दूसरे ने लिखा: "सीसीटीवी के लिए भगवान का शुक्र है", तीसरे ने लिखा: "वह भाग्यशाली है कि उसे अपनी कहानी साबित करने के लिए वीडियो साक्ष्य मिल गया।" इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article