वायरल न्यूज (Viral News): प्रकृति का खेल कभी-कभी इतना रोमांचक और दिल दहला देने वाला होता है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि अपने बच्चे को बचाने के लिए एक गैंडा मां जंगल के राजा से भिड़ जाती है और उस शेर से डटकर मुकाबला करते हुए उसे दुम दबाकर भागने पर मजबूर कर देती है।
गैंडे के बच्चे के पीछे पड़ा शेर
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Crazymoments01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "भूखे शेर से अपने बच्चे को बचाती मां गैंडा।" वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर (lion) गैंडे के छोटे से बच्चे का दौड़ते हुए पीछा कर रहा है। बच्चा तेजी से भाग रहा है लेकिन शेर की रफ्तार के आगे उसके छोटे कदम कम पड़ जाते हैं और शेर एकदम उसके नजदीक पहुंच जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
मां गैंडे के हमले से जान बचाकर भागा शेर
शेर बच्चे पर हमला करने वाला ही होता है कि नन्हें गैंडे की मां अपने बच्चे को बचाने के लिए बीच में कूद पड़ती है। बच्चे की मां अपने विशालकाय शरीर और तेज नुकीले सींग के साथ उस शेर पर टूट पड़ती है। जिसके बाद दोनों के बीच भयंकर लड़ाई शुरू हो जाती है। आसपास का इलाका उड़ती हुई धूल से सन जाता है। छोटे गैंडे की मां शेर पर इस आक्रमक अंदाज से हमला करती है कि शेर को मजबूरन अपना शिकार छोड़ वहां से दुम दबाकर भागना पड़ता है।
अफ्रीका के सवाना जंगल का बताया जा रहा यह वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) अफ्रीका के सवाना जंगल का बताया जा रहा है। जिसे जंगल सफारी घूमने आए पर्यटकों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। शेर और मां गैंडे के बीच हुई लड़ाई के इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं और लोग उस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो को अब तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों ने देखा और 4200 लोगों ने लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
