एजुकेशन

QS Asia Rankings 2027: एशिया में IIT दिल्ली भारत का नंबर-1 संस्थान, भारत की 325 यूनिवर्सिटी शामिल

एशिया की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए QS World University Rankings: Asia 2027 की नई लिस्ट जारी हो गई है। इस बार भी भारतीय संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने पहला स्थान हासिल किया है।

Image

QS Asia 2027 रैंकिंग जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

QS Asia University Rankings 2027: एशिया की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए QS World University Rankings: Asia 2027 की नई लिस्ट जारी हो गई है। इस बार भी भारतीय संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, एशिया की सभी यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में इसे 66वां स्थान मिला है। यानी भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान भी एशिया के टॉप 50 में जगह नहीं बना पाया। भारतीय संस्थानों में दूसरे नंबर पर बेंगलुरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) है, जिसे एशिया में 79वीं रैंक मिली है। वहीं IIT बॉम्बे 83वें स्थान के साथ तीसरे नंबर पर है।

भारतीय संस्थानों की टॉप छह सूची में चार अन्य IIT भी शामिल हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह भारत में सातवें और एशिया में 104वें स्थान पर रही।

एशिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में किसका दबदबा?

एशिया की ओवरऑल रैंकिंग में हांगकांग यूनिवर्सिटी ने लगातार अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी दूसरे और सिंघुआ यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर है। टॉप 10 में हांगकांग के पांच, चीन के तीन और सिंगापुर के दो संस्थान शामिल हैं। इस सूची में कोई भी भारतीय यूनिवर्सिटी जगह नहीं बना सकी।

भारत की 325 यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल

इस साल की रैंकिंग में 26 देशों और शिक्षा प्रणालियों के कुल 1,722 संस्थानों को जगह मिली है। इनमें 195 नए संस्थान भी शामिल हैं। भारत की कुल 325 यूनिवर्सिटी इस सूची में हैं। इस मामले में भारत एशिया में दूसरे स्थान पर है। चीन 448 संस्थानों के साथ सबसे आगे है।

भारतीय संस्थानएशिया में रैंक
IIT दिल्ली66
IISc बेंगलुरु79
IIT बॉम्बे83
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी104

भारत के सामने अब क्या चुनौती?

भारत की 21 यूनिवर्सिटी एशिया की टॉप 200 में शामिल हुई हैं, जबकि पिछली रैंकिंग में यह संख्या 20 थी। इससे भारतीय संस्थानों की मौजूदगी बढ़ने का संकेत मिलता है। लेकिन टॉप रैंकिंग में जगह बनाना अब भी बड़ी चुनौती है। दूसरी ओर, चीन और हांगकांग के संस्थानों का शीर्ष स्थानों पर दबदबा बना हुआ है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article