वायरल न्यूज (Viral News): दिल्ली की भीड़भाड़ वाली गलियों की चकाचौंध में हर रोज कई कहानियां बनती हैं और कुछ तो ऐसी बनती हैं कि उनकी चर्चा चारों तरफ होने लगती है। हाल में एक ऐसे ही रिक्शेवाले की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया। यह कहानी चांदनी चौक (Chandni Chowk) के सड़कों पर रिक्शा चलाने वाले एक साधारण रिक्शावाले की है। जिसका नाम असलम है। असलम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वे स्पेन से आए स्पैनिश पर्यटकों से उनकी भाषा यानी स्पैनिश में बात करते दिख रहे हैं।
रिक्शेवाले ने तीन भाषाओं में की बातचीत, पर्यटक रह गए हैरान
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि असलम उन पर्यटकों के एक बड़े से समूह से बड़ी ही आराम से बात करते दिख रहे हैं। पहले तो वे हिंदी में अपना इंट्रो देते हैं फिर अगले ही पल वे उनसे इंग्लिश में बात करने लगते हैं और इसके बाद तुरंत ही वे उन पर्यटकों से स्पैनिश में भी बात करने लगते हैं। असलम की इस असाधारण प्रतीभा को देख वहां मौजूद सारे पर्यटक उनसे बहुत प्रभावित होते हैं और मुस्कुराते हुए उनसे बातचीत करते नजर आते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
अपने इस खास अंदाज से रिक्शेवाले ने जीत लिया पर्यटकों का दिल
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि असलम उन पर्यटकों से बहुत ही मिलनसार होकर बात कर रहे हैं। उनके बात करने का तरीका बहुत ही प्यारा लग रहा है। वह पर्यटकों से पूछते हैं कि उन्हें भारत कैसा लग रहा है। जवाब में पर्यटक कहते हैं, “भारत बहुत अच्छा है, पुरानी दिल्ली परफेक्ट है।” जब उन्हें पता चलता है कि वे पर्यटक बनारस जा रहे हैं, तो वह खुशी से बताते हैं कि वहां उनका घर है और वे वहां जरूर जाएं। बता दें कि असलम कोई आम रिक्शावाले नहीं हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश जैसी कई भाषाओं में बहुत आराम से बात कर लेते हैं और उनकी यही खासियत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
सोशल मीडिया पर छाया रिक्शेवाले का यह वीडियो
फिलहाल असलम का यह वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @aslamrikshawwala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कुछ लोगों ने असलम को बहुत ही ज्यादा टैलेंटेड बताया तो कुछ लोगों ने कहा कि यही असली इंडिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
