वायरल न्यूज़

VIDEO: स्काईडाइव करते हुए शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सुलझाए 2 रूबिक क्यूब

वायरल न्यूज (Viral News): एक बार स्काईडाइव में सबसे ज्यादा रुबिक क्यूब सॉल्व करने का रिकॉर्ड बनाकर एक युवक ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया।

Image

बीच हवा में पजल क्यूब सॉल्व करते हुए युवक (Instagram/@GWR)

वायरल न्यूज (Viral News): रिकॉर्ड्स ऐसे ही नहीं बन जाते। रिकॉर्ड बनाने के लिए लोगों को कुछ हटकर करना पड़ता है या फिर कुछ ऐसा करना पड़ता है जो आज तक किसी ने ना किया हो। ऐसे में लोग रिकॉर्ड बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। मगर हाल में एक युवक ने जिस तरह का रिकॉर्ड बनाया है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका कर रख दिया। यह मामला सच में बहुत ही हैरान कर देने वाला है।

13 हजार फीट की ऊंचाई पर युवक ने सॉल्व किए दो रूबिक क्यूब

दरअसल, एक युवक ने 13,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव करते हुए हवा में ही दो पजल क्यूब (Rubik’s Cube) सॉल्व कर दिए। उसने यह कारनामा ओसनसाइड, कैलिफोर्निया में कर दिखाया। युवक का नाम इशान हडकर (Ishaan Hadkar) है और उसके इस कारनामे के लिए उसका नाम गिनीज बुक के पन्नों में दर्ज हो गया।

कारनाम कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्काईडाइविंग के दौरान जहां डर के मारे लोगों की हालत पतली हो जाती है, वहीं इशान ने इस दौरान ना सिर्फ खुद को हवा में संभाला बल्कि इसी दौरान अपने दिमाग का भरपूर इस्तेमाल करते हुए दो रूबिक क्यूब सॉल्व कर डाले। बता दें कि स्काईडाइविंग के दौरान इंसान करीब 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे गिरता है। ऐसे में यह कारनामा कर दिखाना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। इशान ने जमीन पर अपने कदम रखने से पहले ही दोनों रूबिक क्यूब को सॉल्व कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना डाला।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

चैलेंज को लेकर इशान ने बताया अपना अनुभव

इशान ने अपने इस रिकॉर्ड को लेकर बताया कि उनके लिए यह चुनौती बिल्कुल आसान नहीं थी। स्काईडाइविंग के दौरान तेज हवा, बादलों वाला मौसम और पहली बार स्काईडाइविंग का अनुभव उनके लिए इस चैलेंज को थोड़ा मुश्किल बनाते जा रहा था। इशान ने बताया कि इन सबके बीच क्यूब पकड़ना और उसे सॉल्व करना काफी मुश्किल था। हवा के कारण उन्हें क्यूब को बहुत कसकर पकड़ना पड़ता था। हालांकि इशान ने इन रूबिक क्यूब को सॉल्व करने के लिए उन्हीं टेक्निक का इस्तेमाल किया, जो वह जमीन पर करते हैं लेकिन हवा में बैलेंस बनाकर ऐसा करना उनके लिए बड़ा चैलेंज था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया यह वीडियो

इशान के इस कारनामे का वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है और वीडियो के कैप्शन में उनके द्वार बनाए गए रिकॉर्ड के बारे में बताया है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई यूजर्स ने युवक के इस कारनामे पर अपनी हैरानी जताई है। साथ ही कई अन्य लोगों ने इशान के इस कारनामे के लिए उनकी और उनके तेज दिमाग की खूब तारीफ भी की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article