वायरल न्यूज़

कुछ पल की हवाबाजी बनी मुसीबत, स्टंट दिखाने के चक्कर में हुआ ऐसा हाल-बेहाल, Video देख कांप जाएगा कलेजा

Viral News: स्टंटबाजी के चक्कर में हुए हादसे में एक युवक का चेहरा आग की लपटों के चपेट में आ गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

स्टंट के दौरान हुआ हादसा (X/@Luna_vantour)

स्टंटबाजी के चक्कर में कई बार लोगों को हादसे का शिकार भी होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद भी लोग स्टंटबाजी से बाज नहीं आते। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक को स्टंट दिखाना इतना भारी पड़ा कि अब आगे शायद ही कभी अपने जीवन में वह कोई स्टंट दिखाएगा।

आग से खेल रहा था युवक, हुआ खौफनाक अंजाम

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपने दोस्तों के साथ एक छत पर खड़ा है और उसके एक हाथ में जलता मसाल है तो दूसरे हाथ में पेट्रोल से भरा बोतल, वह उस बोतल को अपने मुंह में लगाता है और फिर उसे गटागट पीने के बाद वह मसाल वाली जलती लकड़ी के सामने अुने मुंह से उस पेट्रोल को बाहर निकाते हुए स्टंट दिखाने की कोशिश करता है। मुंह से पेट्रोल के निकलते ही आग धधक उठती है और मसाल में जबरदस्त आग लग जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

आग की चपेट में आया युवक

स्टंट के दौरान मुंह से आग निकालने की कोशिश में उस धधकती आग की लपटे इतनी भयानक रूप से चारों तरफ फैलती हैं कि उन आग की लपटों के चपेट में उस युवक का चेहरा आ जाता है और उसके चेहरे पर आग की लपटों में जलने लगता है। इस हादसे को देख उसके साथ मौजूद उसके दोस्त उसके चेहरे पर लगे आग को काफी बुझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन आग अपना रौद्र रूप दिखाते हुए उस बंदे के चेहरे को झुलसाने लगती है। युवक के दोस्त उसके चेहरे पर लगी आग को बुझाने की कोशिश करते हैं लेकिन आग इतनी खतरनाक होती है कि वह बुझने का नाम तक नहीं लेती। ऐसे में उस युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस जाता है।

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Luna_vantour नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा और 1600 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे खतरनाक स्टंट बहुत ही खतरनाक होते हैं। इन्हें ना करने में ही भलाई है।" दूसरे ने लिखा, "जानलेवा स्टंट कर स्वैग दिखाना बेवकूफी भरा काम है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article