दुनिया

'ट्रंप अभी भी आपके राष्ट्रपति...', US मध्यावधि चुनाव नतीजों के बाद व्हाइट हाउस का सामने आया बयान

US Elections: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बीच व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक स्पष्ट संदेश दिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप अभी भी आपके राष्ट्रपति हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

US Elections: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बीच व्हाइट हाउस (White House) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक स्पष्ट संदेश दिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप अभी भी आपके राष्ट्रपति हैं। इस बयान के जरिए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप देश के राष्ट्रपति रहेंगे।

बुरी तरह हारी ट्रंप की रिपब्लिकन

राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए देश के मतदाताओं ने मंगलवार को हुए बहुचर्चित मध्यावधि चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी संसद का नियंत्रण सौंप दिया और कई अहम राज्यों में गवर्नर पदों पर भी पार्टी को जीत दिलाई। इन नतीजों का असर न केवल अमेरिका, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिलेगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा के मुताबिक, ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को अपने मजबूत गढ़ माने जाने वाले टेक्सास, जॉर्जिया, आयोवा और ओहायो जैसे राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां उसने डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों गवर्नर के पद गंवा दिए।

डेमोक्रेट ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) दोनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के दोनों सदनों में रिपब्लिकन के कब्जे को समाप्त कर दिया।

क्यों हारी ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन?

रिपब्लिकन पार्टी की इस बड़ी हार की मुख्य वजह ट्रंप की नीतियों के प्रति लोगों में व्याप्त असंतोष को माना जा रहा है। खासकर ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जिसके कारण जीवन-यापन की लागत और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। मतदान केंद्रों पर 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कई मतदाताओं ने ट्रंप के बयानों, बड़े-बड़े दावों और उनकी कार्यशैली से पैदा हुई नाराजगी को रिपब्लिकन पार्टी के प्रति मोहभंग का मुख्य कारण बताया।

परंपरागत रूप से रिपब्लिकन समर्थक राज्य जॉर्जिया के एक डेमोक्रेट समर्थक ने कहा, ''ट्रंप नाकाम रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि वे मेरे बच्चों के आदर्श बनें। वे जितनी जल्दी पद छोड़ें, उतना ही अच्छा होगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article