देश

त्योहारों में दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1300 अतिरिक्त जवान तैनात

Festive Season Security: त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

Image

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Photo : Twitter

Festive Season Security: त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 1300 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। इस तरह कुल 2040 आरपीएफ जवान दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अतिरिक्त जवानों की हुई तैनाती

नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खास तौर पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही और भीड़ पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उत्तर रेलवे के मुताबिक, आरपीएफ के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तुरंत मदद भी दी जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध सामान या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत वहां मौजूद आरपीएफ जवानों को इसकी जानकारी दें। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है।

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा

इस बीच, त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इन ट्रेनों में सफर के लिए पहले से टिकट आरक्षित कराने की जरूरत नहीं होगी। सभी ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी में चलेंगी और निर्धारित तारीखों पर कुल 14 फेरे लगाएंगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article