एजुकेशन

RBI Office Attendant Scorecard 2026: RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती का स्कोरकार्ड जारी, 572 पदों की भर्ती के लिए ऐसे करें डाउनलोड

रिजर्व बैंक ने इस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RBI ने जारी किया ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा का स्कोरकार्ड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RBI Office Attendant Scorecard 2026 Link: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रिजर्व बैंक ने इस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप आसानी से स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इस भर्ती के जरिए RBI में ऑफिस अटेंडेंट के कुल 572 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को सलाह है कि वे बिना देरी किए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।

1 मार्च को हुई थी परीक्षा

RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 1 मार्च 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसमें अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन और प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकते हैं।

कैटेगरी के हिसाब से पदों का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। इनका विवरण नीचे दिया गया है।

कैटेगरीपदों की संख्या
सामान्य वर्ग (UR)291
OBC83
SC89
ST58
EWS51
कुल पद572

RBI Office Attendant Scorecard 2026 Steps to Download

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।

2. भर्ती से जुड़े लिंक या करियर सेक्शन को खोलें।

3. Office Attendant Scorecard 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।

5. इसके बाद जन्मतिथि या पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।

6. Login पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार स्कोरकार्ड में अपना नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों जैसी जानकारियां ध्यान से जांच लें। भर्ती के अगले चरण से जुड़े अपडेट के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article