शहर

Kal Ka Mausam : रफ्तार से आ रहा तूफान, 'मुरासु' के असर 10 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा तापमान

Kal Ka Mausam (05 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बारिश और बर्फबारी से सर्दी का एहसास होगा। दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफान मुरासु के प्रभाव से मूसलाधा वर्ष का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam 5 November (2026) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान 'मुरासु' चक्रवात के असर से दक्षिण भारतीय राज्यों में मौसम बेहद खराब रहेगा। खासकर, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बादलों की गरज-चमक और तेज तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट घोषित है। उधर, पूर्वोत्तर में भी मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में आंधी संग बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे चार और पांच नवंबर को कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय भागों पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश के साथ बर्फबारी होगी, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होगा। इधर, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बादल साफ रहेंगे, लेकिन ठंडक महसूस होगी।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सुहावना है, लेकिन वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। फिलहाल एक्यूआई 379 रिकॉर्ड किया है। सीपीसीबी के अनुसार, शहर में पंजाबी बाग में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां एक्यूआई 458 दर्ज किया गया, जो ’गंभीर’ श्रेणी में आता है। आईएमडी के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। वहीं, लोधी रोड में तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, जबकि रिज केंद्र में यह 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। अयानगर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 0.4 डिग्री अधिक है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि के दौरान पांचों मौसम केंद्रों में से किसी पर भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' की स्थिति

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराने के बाद कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। हालांकि, इसके असर से तमिलनाडु में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। IMD ने बुधवार को थेनी और कोयंबटूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को मदुरै, थेनी और डिंडीगुल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी और दक्षिणी तमिलनाडु के हिस्सों में केंद्रित रहेगी, खासकर पश्चिमी घाट से सटे जिलों में, जहां स्थानीय मौसमी स्थितियों के कारण और भी तेज बारिश हो सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article