देश

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई में कराया गया भर्ती

Sharad Pawar Health Condition: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की बुधवार को पुणे के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के कुछ घंटे बाद फिर तबीयत बिगड़ गई।

Image

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार (फाइल फोटो)

Sharad Pawar Health Condition: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की बुधवार को पुणे के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के कुछ घंटे बाद फिर तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद शरद पवार को मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि शरद पवार को मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुणे के हॉस्पिटल से हुए थे डिस्चार्ज

शरद पवार को बुधवार को ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पवार को खांसी और सीने में दर्द (प्लूरिटिक पेन) की शिकायत के बाद दो नवंबर को 'रूबी हॉल क्लिनिक' में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया था कि पवार की हालत स्थिर और पहले से बेहतर है, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

PM मोदी ने पूछा था हालचाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को फोन कर उनका हालचाल जाना था। पवार के सहयोगी विट्ठल मनियार ने बताया था कि प्रधानमंत्री ने पवार को आराम करने की सलाह दी है। मनियार ने बताया था, ''पीएम मोदी ने आज सुबह पवार साहब को फोन कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बेहद आत्मीयता के साथ उनसे बात की और आराम करने की सलाह दी।''

उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी ने उनसे कहा कि सुप्रिया (सुले) अब पूरी तरह से तैयार हैं और वह तथा अन्य लोग देश के लिए काम कर सकते हैं, इसलिए पवार साहब को अब आराम करना चाहिए।

मनियार ने बताया था, ''पवार साहब ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह आराम कर रहे हैं और देश व राजनीति की स्थिति को संभालने के लिए सक्षम लोग मौजूद हैं, इसलिए वह पूरी तरह निश्चिंत हैं। उन्होंने कुशलक्षेम जानने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article