सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फौजी पंजाबी गाने की धुन पर पूरे जोश और मस्त अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है। उसके डांस करने का यह अंदाज इतना दिलचस्प है कि लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
जब फौजी पर चढ़ा पंजाबी गाने का रंग
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी कार्यक्रम में सेना के जवान कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। अचानक एक पंजाबी गाना बजता है और वहां मौजूद एक फौजी खुद को रोक नहीं पाता। वह उठता है और मस्ती में डांस करना शुरू कर देता है। उसके चेहरे की खुशी और एनर्जी देख ऐसा लगता है जैसे पंजाबी बीट ने उसे दिल के तार को छेड़ दिया हो। वह पूरी मस्ती में डांस कर रहा है। भले ही उसके स्टेप्स भले ही प्रोफेशनल न हों, लेकिन जिस तरह से वह खुशी से नाच रहा है, वह देख आप उसके लिए ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। जैसे वहां बैठे लोग उसके लिए तालियों की गड़गड़ाहट से उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं।
फौजी का डांस जीत रहा लोगों का दिल
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @soldier_abhinav_chauhan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यही असली खुशी है।" दूसरे ने लिखा, "दिल से जीने का यही तरीका है।" फिलहाल इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत लोग पसंद कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
