वायरल न्यूज़

Video: 15 दिन, 8 घंटे काम और मेहनताना मात्र 200 रुपए, पगार मिलने के बाद कैमरे के सामने फफक पड़ी महिला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को कैमरे के सामने रोते देखा जा सकता है। महिला बता रही है कि उसे 15 दिन के काम के बदले मात्र 200 रुपए दिए गए हैं।

Image

कैमरे के सामने ही रोने लगी महिला (Instagram/@naughtyworld)

हमारे देश में बेरोजगारी का दर दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे है। कई लोगों के पास अगर रोजगार है भी तो उन्हें उनका सही मेहनताना नहीं मिलता। ऐसे ही संकट से जूझ रही एक महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला ने अपनी नौकरी में मिलने वाली पगार के बारे में जब बताया तो लोगों का दिल बैठ गया।

15 दिन रोज 8 घंटे काम के बदले मिले मात्र 200 रुपए

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला कैमरे के सामने रोते हुए नौकरी में मिले पागार के बारे में बता रही है। महिला अपनी सैलरी से काफी असंतुष्ट है और उसकी आंखों में आंसुओं का सैलाब बह रहा है। वीडियो (Video) में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 15 दिनों तक 8 घंटे काम करने के बाद उसे पागार के तौर पर मात्र 200 रुपए मिले हैं। इतना कहते हुए कैमरे के सामने महिला की आंखें आंसुओं से डबडबा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

कैमरे के सामने डबडबा गईं महिला की आंखें

जब शख्स उससे पूछता है कि आप रो क्यों रही हैं? तो महिला जवाब देती है कि बहुत दुख होता है कि इंसान इतना मेहनत करे और बदले में उसको पागार के रूप में बस 200 रुपए मिले। बच्चा घर पर छोड़कर काम पर जाती थी। मगर इतने काम के बदले बस 200 रुपए मिलेंगे तो बताइए क्या करेंगे। इतना कहते ही महिला कैमरे के सामने ही रोने लगती है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो झारखंड का है। जहां एक महिला मजदूर को 15 दिनों तक रोज 8 घंटे काम करने के बदले सिर्फ 200 रुपए मिले। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है और इस स्थिति के जिम्मेदार लोगों को जमकर कोसा है। वहीं, कुछ लोगों ने महिला की इस स्थिति पर अफसोस जताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article