वायरल न्यूज़

प्रेम में डूबे थे नाग-नागिन तभी कपड़ा ले आया शख्स, फिर जो हुआ शायद ही देखा होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2025, 01:00 PM IST

Snake Love Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि नाग-नागिन बीच रोड पर एक-दूसरे के प्रेम में डूबे थे। मगर इसी बीच एक शख्स ने दोनों के कपड़ा डाल दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर चौंक ही जाएंगे।

Image

प्रेम में डूबे नाग-नागिन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/AI)

Snake Love Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हमें बहुत हंसी आती है। मगर कई बार नजारे देखकर होश उड़ जाते हैं। देखकर आंखों पर भरोसा करना भी मुश्किल होता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो नाग-नागिन के प्रेम से जुड़ा है जो जिसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। वायरल वीडियो में देखेंगे कि नाग-नागिन रोड के बीचोबीच प्रेम में डूबे हुए हैं।

बीच सड़क पर रोमांस

दोनों एक-दूसरे से ऐसे लिपटते हैं मानो कई जन्मों बाद मिले हों। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी मोहित हो जाएगा। इसमें आगे देखेंगे सड़क पर सांप को प्रेम करता देखकर धीरे-धीरे लोगों को भीड़ जुटने लगी। थोड़ी ही देर में दर्जनों और सैकड़ों लोग नाग-नागिन के करीब पहुंच गए। हालांकि फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया बेहद खूबसूरत भी लगता है।

दरअसल बीच सड़क पर नाग-नागिन को देखकर लोगों को उनकी चिंता भी होने लगी। कहीं कोई वाहन दोनों को नुकसान ना पहुंच दे। हैरान होंगे लोगों ने इसे सोच के साथ नाग-नागिन को सड़क से हटाने की अपील की।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

कपड़े का सहारा

इसके लिए जुगाड़ भी जबरदस्त लगाया है। दरअसल नाग-नागिन को हटाने के लिए एक कपड़े का सहारा लिया गया। फ्रेम में ये देखेंगे एक शख्स ने किसी तरह कपड़ा दोनों के ऊपर डाला और अगले ही सेकंड सांप का जोड़ा में चला गया। मालूम हो वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर pooja_rangra_official नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article