Dipika Chikhlia on Ramayana Box Office Collection: टीवी की दुनिया में जब भी रामायण का जिक्र होता है, तो एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) का चेहरा और उनका माता सीता का किरदार जरूर याद आता है। साल 1987 में रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के सीरियल ‘रामायण’ (Ramayan) में उन्होंने माता सीता की भूमिका निभाई थी। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और आज भी दर्शक उन्हें इसी रूप में याद करते हैं। वहीं, इन दिनों बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) की ‘रामायण’ (Ramayana) की चर्चा है। फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ-साथ स्टार्स भी अपनी राय रख रही हैं। अब दीपिका चिखलिया ने फिल्म के कलेक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'Ramayana' पर फिल्म बनाने वालों को Mukesh Khanna की सलाह, बोले 'धर्म के साथ खिलवाड़...'
‘रामायण’ की सफलता पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन
दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस सफलता पर खुशी जाहिर की है। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब पैप्स ने दीपिका को बताया कि 'रामायण' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और फिल्म ने कितनी कमाई की है, तो एक्ट्रेस यह सुनकर काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी सफलता का अंदाजा था। दीपिका ने कहा, 'देखा, मैंने आपसे कहा था न कि फिल्म अच्छी बनी है और हिट होने वाली है। इसमें इतने सारे बड़े स्टार्स हैं। देखिए, कैसे इसने सिर्फ 4-5 दिनों में 900-1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।' दीपिका ने आगे फिल्म का तारीफ करते हुए कहा कि 'हां, फिल्म अच्छी है और इसमें इतने सारे बड़े स्टार्स हैं। VFX भी हैं, ये सब बहुत खूबसूरत है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Oscars 2027 की रेस में पहुंची रणबीर कपूर और यश की Ramayana, इस कैटेगरी में मेकर्स ने भेजी फिल्म
