बॉलीवुड

चोट के बाद Tinnu Anand को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टर ने दी एक्टर को ये सख्त हिदायत

Tinnu Anand Discharged: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर टीनू आनंद के साथ दुर्घटना हुई, जिसमें उनकी 5 पसलियां और फेफड़े में फ्रैक्चर हो गया था। अब आईसीयू में रहने के बाद टीनू को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Image

टीनु आनंद को मिली अस्पताल से छुट्टी/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Tinnu Anand Discharged: बॉलीवुड दुनिया के जाने माने एक्टर टीनू आनंद (Tinnu Anand) इन दिनों सुर्खियों में है। अपनी एक्टिंग से सभी को कायल कर चुके टीनु आनंद की हालत अभी खराब है। दरअसल टीनू आनंद को हाल ही में चोट लगी, जिसके चलते उनकी पांच पसलियां टूट गई और फेफड़े में फ्रैक्चर भी हुआ। चोट लगने के तुरंत बाद ही टीनू आनंद को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। कई दिनों तक टीनू आनंद को आईसीयू में रखा और ऐसे में उनके फैंस चिंतित हो गए। इस बीच टीनू आनंद के हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस को राहत की सांस दी। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'Ramayana' पर फिल्म बनाने वालों को Mukesh Khanna की सलाह)

    टीनू आनंद को मिली अस्पताल से छुट्टी

    बता दें अस्पताल से इलाज के बाद टीनू आनंद को डॉक्टर्स ने घर भेज दिया। टीनु आनंद को फुल बेड रेस्ट की सलाह दी है और साथ ही डॉक्टरस उनके बाकी का इलाज घर से ही करेंगे। रिकवरी के लिए एक्टर को फिजियोथेरेपी सेशन दिए जा रहे हैं। खबर है कि एक्टर को उठने, बैठने और चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ यही नहीं टीनू को बोलने में भी काफी मुश्कील हो रही है। सूत्रों ने दावा किया कि कई प्रोड्यूसर्स ने टीनु आनंद को कान्टैक्ट किया और एक्टर से अधूरे डबिंग कामों को लेकर बात भी की। क्योंकि अभी टीनू बोलने की हालत में नहीं है, इसलिए एक्टर ने काम से अभी दूरी बनाना ही सही समझा। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Maatrubhumi-Eetha क्लैश के बीच Salman Khan ने कर डाला चौंकाने वाला पोस्ट)

    टीनू आनंद का करियर

    81 साल के टीनु आनंद का जन्म 1945 मुंबई में हुआ था। टीनू एक्टर होने के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम डायरेक्टर बन की थी फिल्म दुनिया मेरी जेब में। एक्टर अब तक बॉम्बे, घटक, साथिया, बल्फ मास्टर, गजनी, दबंग जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article