वायरल न्यूज़

ठंडक और आराम का मजा शेर के अंदाज में! इस क्यूट से Viral Video को देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक शेर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तालाब में आराम से पानी पी रहा है। इस दौरान वह भी झपकी ले रहा है। इंटरनेट यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। लोगों ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं।

Image

ठंडक और आराम का मजा शेर के अंदाज में! (फोटो साभार: X-@LIONLOVERS5)

viral video lion drinking water: शेर जिसे अंग्रेजी में Lion कहते हैं नाम सुनकर आप क्या सोचते हैं? यही ना कि वह दुनिया का शक्तिशाली शिकारी जानवरों में से एक है। इसको अक्सर 'जंगल का राजा' कहा जाता है। शेर की दहाड़ बहुत शक्तिशाली होती है, जिसको कई किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता है। इस समय सोशल मीडिया पर पानी पीते हुए शेर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

शेर पीनी पीते-पीते लेता है झपकी

इतना इतमिनान! शेर ठंडक पाने के लिए नदी में ऐसे मग्न, कि आप भी देखने के बाद हंसेंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर ने नदी में पानी पीते हुए ठंडी झपकी ली। सोशल मीडिया पर वायरल इस 19 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर किसी तालाब में घुसकर बड़े आराम के साथ पानी पीता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान पीनी पीते और पीने के बाद भी वह झपकी लेता है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है मानो कि वह पहले से सो रहा हो और सोते-सोते उसे प्यास लग गई, जिसे बुझाने के लिए वह पानी पीने के लिए आ गया।

शेर की इस क्यूट सी वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर @LIONLOVERS5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'भगवान उसे आशीर्वाद दे, जनरल ओलेपोलोस ठंडक पाने के लिए डुबकी लगाते हुए झपकी ले रहे हैं।' यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने कमेंट करते हुए पूछा: " क्या वो ठीक है? मैंने बाघों के ऐसा करते हुए वीडियो देखे हैं, लेकिन शेर के नहीं...", दूसरे ने लिखा: "यह अब तक की सबसे बेहतरीन चीज है", तीसरे ने लिखा: " मुझे स्कूल के दिनों में झपकी लेते हुए एक बदमाश की याद आती है!" बता दें इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article