शहर

बांकीपुर सीट से BJP ने दूसरे उम्मीदवार की कर दी घोषणा, प्रशांत किशोर के सामने अब होंगे नीरज कुमार सिन्हा

Bankipur BJP New Candidate: बांकीपुर सीट से बीजेपी ने नए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब नीरज कुमार सिन्हा, बीजेपी के टिकट पर बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे।

Image

बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा लड़ेंगे भाजपा से चुनाव

Bankipur BJP New Candidate: बांकीपुर सीट से बीजेपी ने नए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब अभिषेक कुमार सिन्हा की जगह नीरज कुमार सिन्हा, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे। अभिषेक कुमार सिन्हा ने कुछ देर पहले ही एक प्रेस कांफ्रेंस में अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया था। उधर अभिषेक कुमार ने नाम वापस लिया और इधर बीजेपी ने अपने नए उम्मीदवार की घोषणा कर दी। बांकीपुर सीट पर जनसुराज चीफ प्रशांत किशोर भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं, जिसके बाद से यह उपचुनाव हाईप्रोफाइल हो गया है।

अभिषेक कुमार सिन्हा ने क्यों वापस लिया अपना नाम?

शुक्रवार को अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि वो पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं, इसलिए नाम वापस ले रहे हैं। अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा, "...पारिवारिक कारणों से, मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।"

नितिन नवीन की सीट है बांकीपुर

प्रशांत किशोर के आने से पहले ही इस उपचुनाव की चर्चा होने लगी थी। वजह थे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। इससे पहले नितिन नवीन ही बांकीपुर सीट से विधायक थे। राज्यसभा में चुने जाने के बाद उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह उपचुनाव हो रहा है।

कब है बांकीपुर सीट पर चुनाव?

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी ने भी गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था। वहीं जन सुराज की तरफ से उम्मीदवार एवं पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-26 में पदयात्रा कर रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article