वायरल न्यूज़

बीच सड़क बाहुबली बना शख्स, कंधे पर बाइक को उठाकर काटा गदर, देखें शॉकिंग Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, यहां एक शख्स बाहुबली बनकर बाइक को कंधे पर उठा लिया। इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं।

Image

बाहुबली बन गया शख्स

Viral Video: इस दुनिया में एक से एक अनोखे लोग मौजूद हैं। कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे कारनामे (Shocking Video) करते रहते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के लोग छाए रहते हैं। आप सबने आज तक कई लोगों के अनोखे वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने बीच बाजार कंधे पर बाइक को उठाकर गदर काट मचा दिया। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता रह गया।

    आज कल सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसा धमाल मचाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी तरह एक शख्स बाजार में कंधे पर मोटरसाइकिल को उठाता है और बाजार में घूमने लगता है। आस-पास के लोग उसे पलट-पलट कर देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे। देखें वीडियो...

    शख्स ने काटा गदर

    बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला वीडियो को उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पिलखुआ नगर में मौजूद फ्लाईओवर के पास का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई तो बाहुबली निकला। कुछ का कहना है कि शख्स ने तो गदर काट दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article