वायरल न्यूज़

'कलयुग का कन्हैया', इस बच्चे की एक आवाज पर दौड़ पड़ीं सैकड़ों गायें, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

गुजरात का एक छोटा बच्चा जिसकी आवाज सुनकर गायें दौड़ी चली आती हैं। वीडियो में कंधे पर गमछा और हाथ में छड़ी लिए यह बच्चा गायों के झुंड के आगे दौड़ता है और गायें पीछे-पीछे चली आती हैं। गायों को उनके नाम से बुलाता है।

Image

इस बच्चे की एक आवाज पर दौड़ पड़ीं सैकड़ों गायें (फोटो: X-@shauryabjym)

सैकड़ों गायों को नियंत्रित कर रहा है, जिसे देखकर लोग उसे “कलयुग का कन्हैया” कह रहे हैं। वीडियो में कंधे पर गमछा और हाथ में छड़ी लिए यह बच्चा गायों के झुंड के पीछे दौड़ता है और गायों को उनके नाम से बुलाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर @shauryabjym से शेयर किया गया है और इसे 3.69 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। लोग बच्चे के गौ प्रेम और अद्भुत कौशल की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि इन वीडियो को देखने के बाद अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है और अचानक दिल और दिमाग से उठता हुआ एक सवाल मुंह से निकल जाता है कि ऐसा संभव है क्या? इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हम देखते हैं कि एक बच्चे के पीछे गायों की पूरी झुंड दौड़ती हुई दिखाई देती है।

पूरी वीडियो में क्या-क्या

वीडियो में हम देखते हैं कि एक सड़क पर बच्चा दौड़ता हुआ दिखाई देता है और उसी के पीछे-पीछे गायों का एक बड़ा सा झुंड दौड़ रहा है। लड़के ने गुलाबी रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पजामा पहना हुआ है। कंधे पर नीले और सफेद रंग का एक गमछा रखा हुआ है। पैरों में चप्पल है और साथ ही उसके हाथ में एक लंबी सी छड़ी भी दिखाई देती है। सैकड़ों गायें इस बच्चे के पीछे दौड़ रही है। जब गाय चर रही होती है तो यह बच्चा अलग-अलग तरह का आवाज लगाता है।

मानों गाय उसकी आवाज समझ रही हो। इसकी एक आवाज में सारी गाय मुड़ जाती है। हद तो तब हो गई जब इस बच्चे ने अपनी आवाज में गायों की झुंड में से एक गाय को बुलाता है और गाय भी दौड़ी चली आती है। बाकी सारी गायें वैसे ही चर रही होती हैं। इस वीडियो के बीच में दो आदमी भी दिखाई देते हैं। उनके हाथों में लाठी दिखाई देती है। बच्चा एक एक गाय को उसका नाम लेकर बुलाता है। गाय भी दौड़ी चली आती है।

इस वीडियो में बच्चे का नाम किरण बताया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @shauryabjym नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक तीन लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो के कैप्शन में 'गुजरात का छोटा सा लड़का आज Facebook पर जबरदस्त viral है। लोग इसका गौ प्रेम देख इसे कह रहे “कलयुग का कन्हैया" लिखा हुआ है। वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article