Top 7 TV News: किश्वर मर्चेंट ने बजाई आकांक्षा चौधरी की बैंड, अभिषक-समर्थ ने एक-दूसरे के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Top 7 TV News: टीवी की दुनिया से ढेर सारी खबरें सामने आई है, जिसमें पढ़कर फैंस खुश होने वाले हैं। एक तरफ किश्वर मर्चेंट का गुस्सा आकांक्षा चौधरी पर निकला है। दूसरी तरफ अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है।

Authored by: कविताUpdated Jul 10 2026, 18:33 IST
टीवी की टॉप 7 न्यूजImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की टॉप 7 न्यूज

Top 7 TV News: टीवी की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और 10 जुलाई को टीवी इंडस्ट्री में ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ आकांक्षा चौधरी पर किश्वर मर्चेंट का गुस्सा निकला है। किश्वर ने आकांक्षा को खरी खोटी सुनाई है। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा और समर्थ जुरेल के बीच का विवाद और ज्यादा बढ़ गया है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।

उड़ने की आशा में आएगा लीप​Image Credit : Instagram02 / 08

उड़ने की आशा में आएगा लीप​

टीवी सीरियल उड़ने की आशा में लीप आने वाला है। मेकर्स टीआरपी के लिए सीरियल में 7 साल की लीप आएंगे, जिससे सायली और सचिन की कहानी आगे बढ़ जाएगी। लीप का फायदा टीआरपी में दिखाई दे सकता है।

अद्रिजा रॉय का खूबसूरत लुकImage Credit : Instagram03 / 08

अद्रिजा रॉय का खूबसूरत लुक

अद्रिजा रॉय इन दिनों वेकेशन पर हैं और अब एक्ट्रेस ने अपना नया लुक शेयर किया है। इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में आइफिल टावर दिख रहा है। बता दें कि अद्रिजा बर्थडे मनाने अपने पार्टनर संग वेकेशन पर निकली हुई हैं।

श्रेया कालरा हुईं ट्रोल​Image Credit : Instagram04 / 08

श्रेया कालरा हुईं ट्रोल​

लॉकअप 2 गौरव खन्ना ने आकर आकांक्षा चमोला से मुलाकात की। गौरव को शो में देखकर श्रेया ने काफी कुछ कहा। श्रेया ने आकांक्षा के खिलाफ बातें कीं, जिस वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सहर होने को है की ट्रोलिंग पर बोले पार्थ समथान​Image Credit : Instagram05 / 08

सहर होने को है की ट्रोलिंग पर बोले पार्थ समथान​

टीवी सीरियल सहर होने को है की कास्टिंग में बड़ा बदलाव हो रहा है और इस वजह से मेकर्स ट्रोल हो रहे हैं। शो के फैंस पुरानी कास्टिंग की डिमांड कर रहे हैं, जिस पर सीरियल के लीड एक्टर पार्थ समथान ने रिएक्ट किया है।

अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल ने एक दूसरे को किया अनफॉलोImage Credit : Instagram06 / 08

अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल ने एक दूसरे को किया अनफॉलो

अभिषेक कुमार ने हाल ही में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने समर्थ जुरेल को फिर से थप्पड़ मारने वाली बात की। इस पोस्ट के बाद अभिषेक ने बताया कि कैसे समर्थ ने किसी के पोस्ट में उनका मजाक उड़ाया है। अब दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

किश्वर मर्चेंट ने उड़ाई आकांक्षा चौधरी की धज्जियां​Image Credit : Instagram07 / 08

किश्वर मर्चेंट ने उड़ाई आकांक्षा चौधरी की धज्जियां​

लॉकअप 2 आकांक्षा चौधरी छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी श्रेया कालरा से तगड़ी लड़ाई हुई, जिस पर किश्वर मर्चेंट ने रिएक्शन दिया है। किश्वर ने आकांश्रा चौधरी को खूब सुनाया है। वह आकांक्षा को मुंह बंद रखने के लिए कहती दिखीं।

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को किया चीटImage Credit : Instagram08 / 08

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को किया चीट

लॉकअप 2 में श्रेया कालरा ने खुलासा किया है कि जब कुशाल टंडन शिवांगी जोशी को डेट कर रहे थे, तब उन्होंने एक्ट्रेस को भी मैसेज किया था। इस बात का शिवांगी को पता चल गया था, जिसके बाद ही शिवांगी और कुशाल का ब्रेकअप हुआ।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!