वायरल न्यूज़

Viral Video: टाइगर श्रॉफ वाले स्टाइल में बैकफ्लिप कर बच्चे ने स्टेज पर मचाया ऐसा गदर, धुआं-धुआं हो गई दुल्हन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा दूल्हा-दुल्हन के सामने खतरनाक स्टंट करता है। लेकिन, दुल्हन की जो हालत होती है सब उसे ही देखने लगते हैं।

Image

बच्चे का अनोखा स्टंट (तस्वीर साभार- @HasnaZaruriHai)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई धमाल मचाना चाहता है, जिससे उसका नाम हो सके और एक अलग पहचान हो। कुछ लोग तो इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। जबकि, कई लोगों को मजाक भी बन जाता है। वहीं, फेमस होने के लिए कुछ ऐसा तूफानी करते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन आराम से बैठे हुए थे। तभी एक बच्चा वहां आता है और टाइगर श्रॉफ वाले स्टाइल में ताबड़तोड़ बैकफ्लिप मारने लगता है। उसके बाद जो दुल्हन की हालत होती है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

    दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है। इनमें बच्चे से लेकर बूढ़े तक शामिल हैं। कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको एक अनोखा टैलेंट देखने को मिलेगा। इस वीडियो में एक खतरनाक अंदाज में स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं किस तरह बच्चा दूल्हा-दुल्हन के पास पहुंचता है और ताबड़तोड़ बैकफ्लिप मारना शुरू कर देता है। इस स्टंट (Stunt Video) के चक्कर में दुल्हन की जो हालत होती है, सब उसे ही देखने लगते हैं। पहले इस वीडियो को देखें...

    बच्चे का हाहाकारी स्टंट

    वीडियो देखकर आपको हैरानी भी हो रही होगी और हंसी भी आ रही होगी। लेकिन, यहां आपको बता दें कि इस तरह का स्टंट करना काफी खतरनाक हो सकता है। कई बार स्टंट करने के चक्कर में लोगों की जान तक चली गई है। इस स्टंट में भी जिस तरह बच्चा गिरता है, वो काफी खतरनाक हो सकता था और उसे गंभीर चोट भी लग सकती थी। लिहाजा, बिना प्रशिक्षण के आप इस तरह का स्टंट बिल्कुल ही नहीं करें। एक्स पर इस वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। लेकिन, यह वीडियो कहां की है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठक author

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

    End of Article