वायरल न्यूज़

VIDEO: घर है या कैमरा...लेंस वाली खिड़कियां और फिल्म रोल वाली बालकनी, सोशल मीडिया पर छाया यह अनोखा मकान

VIDEO: कर्नाटक में एक शख्स ने ऐसा अनोखा मकान बनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गए। क्योंकि, इस मकान को एक 'कैमरे' की तरह बिल्कुल तैयार किया गया है।

Image

घर या 'कैमरा' (तस्वीर साभार- @priyamsaraswat)

VIDEO: दुनिया में हर किसी का कोई ना कोई सपना जरूर होता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोगों का सपना पूरा हो पाता है। जबकि, कईयों का सपना चाहकर भी पूरा नहीं हो पाता है। कुछ लोग सपने को पूरा करने के लिए पैसों को पानी की तरह बहाते हैं। आप सबने भी ऐसे कई लोगों को देखा या उनके बारे में सुना होगा। लेकिन, इन दिनों 'सपनों का एक घर' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह कोई आम घर नहीं बल्कि एक 'कैमरा' है। सुनकल भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन, जब इस घर को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

आप सबने आज तक कई तरह के मकान देखे होंगे। कुछ मकान काफी महंगे होते हैं, तो कुछ मकान काफी संस्ते होते हैं। कुछ मकान दिखने में काफी आलीशान लगते हैं, तो कुछ काफी अनोखे होते हैं। लेकिन, इस आर्टिकल में हम जिस मकान को आपको दिखाएंगे, उसके बारे में शायद ही आप सोच सकते हैं। यह मकान बिल्कुल एक 'कैमरा' है। जिसमें लेंस वाली खिड़कियां लगी हैं, तो फिल्म रोल वाली बालकनी। यह अनोखा मकान कहीं और नहीं बल्कि भारत के कर्नाटक (Karnataka) में है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बाहर से अगर आप मकान को देखेंगे तो बिल्कुल ही कैमरा लगता है। वहीं, अंदर से भी इस मकान को बिल्कुल कैमरे वाला लुक दिया गया है। कैमरे में जिन-जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, सभी आपको इस मकान में दिखाई देंगे। देखें वीडियो...

'कैमरे' वाला घर

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। यहां आपको जिस शख्स का यह मकान है, वो एक फोटोग्राफर है। उसने अपने तीनों बेटों का नाम भी कैमरे पर ही रखा है। एक बेटे का नाम निकॉन, दूसरे का कैनन और तीसरे बेटे का नाम एप्शॉन रखा है। वहीं, घर का नाम क्लिक रखा गया है। घर के अंदर आप जहां भी जाएंगे कैमरे वाली फिलिंग जरूर आएगी। साथ ही सीढ़ियों पर कैमरे से रिलेटेड काफी मजेदार मैसेज भी लिखे गए हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'priyamsaraswat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों वीडियो को पसंद किए हैं। काफी संख्या में लोग इस घर की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article