वायरल न्यूज़

Viral Video: 'गजराज' और मासूम बच्चे के बीच अनोखा प्यार, दोनों का याराना देखकर बन जाएगा दिन

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी और बच्चे के बीच अनोखी दोस्ती देखकर लोग भावुक हो गए हैं।

Image

हाथी और बच्ची के बीच दोस्ती (तस्वीर साभार- @elephant_kingdom987)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिन बना दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्ची और 'गजराज' (Elephant Video) के बीच ऐसा याराना देखने को मिला, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    आमतौर पर इंसान और जानवर दोनों एक-दूसरे से दूरी ही बनाकर रखते हैं। क्योंकि, दोनों को एक-दूसरे से खतरा महसूस होता है। लेकिन, कई बार यह कथन पूरी तरह से गलत साबित हो जाता है और दोनों के बीच अनोखा याराना देखने को मिल जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। आप देख सकते हैं किस तरह एक मासूम बच्ची और हाथी के बीच अनोखी दोस्ती है। बच्ची हाथी के साथ मस्ती कर रही है। इतना ही नहीं बड़े प्यार बच्ची हाथी के ऊपर बैठकर उसकी सवारी करती है। सबसे बड़ी बात ये है कि हाथी भी बच्ची का पूरा साथ देता है। देखें वीडियो...

    हाथी और बच्ची के बीच दोस्ती

    दोनों की दोस्ती ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। हालांकि, ज्यादातर लोग हाथी से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, हाथी को जब गुस्सा आता है, तो जमकर तांडव मचाता है। लिहाजा, लोगों को सलाह भी दी जाती है कि इन जानवरों से दूर ही रहें। लेकिन, कुछ ट्रेंड हाथी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। क्योंकि, वे हाथी महावत के अनुसार चलते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'elephant_kingdom987' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। हालांकि, यह मामला कहां का है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। लेकिन, इस वीडियो पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article