अध्यात्म

लव पार्टनर से जन्म तारीख का मिलना कैसा होता है? Numerology से जानें प्रेम जीवन से जुड़ा हर सवाल

Same Birthday Couples Compatibility: क्या आपकी भी आपके लव पार्टनर से जन्म की तारीख मिलती है? अगर हां, तो अंक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से ये काफी दुर्लभ संयोग है। चलिए विस्तार से जानें कपल की एक ही जन्म तारीख होना कैसा होता है और अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उनका प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहता है या वक्त के साथ परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

Image

कपल की जन्म तारीख मिलना शुभ होता है या अशुभ?

Same Birthday Couples Compatibility: लव पार्टनर से जन्म की तारीख मिलना एक दुर्लभ संयोग है, जिसके शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में अंक ज्योतिष शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म की तारीख (मूलांक) और डेट ऑफ बर्थ (भाग्यांक) से उनके जीवन से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब दिए जाते हैं। साथ ही लव लाइफ की संभावित स्थिति का आकलन किया जाता है। इसमें कपल की एक ही जन्म तारीख होने के महत्व और उससे जुड़े संकेतों के बारे में भी बताया गया है, जिनके बारे में आज आप यहां पर विस्तार से जानेंगे।

कपल की जन्म तारीख मिलने के मायने

लव पार्टनर्स की एक ही जन्म तारीख होना अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी दुर्लभ संयोग है, जिसका सकारात्मक के साथ-साथ नकारात्मक पक्ष भी है। यदि कपल सकारात्मक चीजों पर ध्यान देते हैं तो उनकी लव लाइफ खुशियों से भरी रहती है। वहीं, नकारात्मक चीजों पर जोड़ देने के कारण रिश्ता खत्म भी हो सकता है।

कपल की सेम जन्म तारीख होने के फायदे

यदि किसी कपल की जन्म तारीख एक है तो उनका मूलांक भी सेम होगा, जिसके कारण दोनों का स्वभाव एक जैसा होगा। साथ की उनकी सोच, खूबी-कमी, पसंद-नापसंद और चीजों को देखने का नजरिया भी अलग नहीं होगा। ऐसे में कपल के बीच लड़ाई-झगड़े कम होंगे। दोनों एक-दूसरे को बहुत ही अच्छे से समझ पाएंगे, जिसकी वजह से इनकी लव लाइफ लंबे समय तक बढ़िया चलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Akanksha Chamola की तरह निडर होते हैं इस मूलांक के लोग

कपल की सेम जन्म तारीख होने के नुकसान

एक ही जन्म तारीख वाले दो लोगों का मिलना नकारात्मक भी होता है। यदि दो लोगों की एक ही जन्म तारीख है तो उनका मूलांक भी एक ही होगा। ऐसे में उनकी एक जैसी कमियों के कारण लड़ाई-झगड़े ज्यादा होंगे। दोनों की एक जैसी कमजोरी होने की वजह से वो एक-दूसरे को मुश्किल समय में संभाल नहीं पाएंगे। इसके अलावा एक मूलांक होने के कारण बुरा समय भी दोनों का साथ में आएगा, जिससे दोनों को ही बाहर निकलना होगा। ऐसे में इनके लिए धैर्य रखना और एक-दूसरे को समझना ही एक मात्र उपाय है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article