वायरल न्यूज़

बाइक को बना दिया 'चेन्नई एक्सप्रेस', एक साथ सवार हो गए 7 लोग, देखें Viral Video

Viral Video: इस दुनिया में एक से एक अनोखे लोग मौजूद हैं। कुछ लोग तो ऐसे कारनामे करते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर एक साथ कई लोग बैठ गए। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हैं।

Image

बाइक पर सवार हुए सात लोग (तस्वीर साभार-@avyaa___0011)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी बोलती भी बंद हो जाती है। क्योंकि, एक बाइक पर इतने लोग सवार हो गए कि देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी।

    आज कल लोग एक से एक अनोखे कारनामे करते हैं, जिससे वो सोशल मीडिया पर फेमस हो जाएं। इतना ही नहीं लोग उनको पहचानने लगे और उनकी गिनती स्टार में हो। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, फेमस होने के लिए चक्कर में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हो जाती है। लेकिन, इस वीडियो में आपको कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटी सी बाइक पर एक साथ कितने लोग बैठे हुए हैं। जब आप गिनती करेंगे तो पता चलेगा एक बाइक पर सात लोग बैठे हुए हैं, जो कि नियमों के खिलाफ है। लेकिन, वीडियो और रील बनाने के लिए लोग अनोखे कारनामे करते रहते हैं। हालांकि, ऐसे लोगों के खिलाफ कई बार कार्रवाई भी हो जाती है। देखें वीडियो...

    बाइक है या 'ट्रेन'

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। कुछ लोग बाइक को जहां 'चेन्नई एक्सप्रेस' बता रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये तो 'बिहार एक्सप्रेस' है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये है स्पलेंडर पावर। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'avyaa___0011' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं। यहां आपको बता दें कि एक साथ बाइक पर केवल दो लोग ही बैठ सकते हैं। उससे ज्यादा लोगों के बैठने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ कानून कार्रवाई जैसे कि जेल या फिर जुर्माना भी लग सकता है। हालांकि, यह वीडियो कहां की है या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है कि नहीं इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठक author

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

    End of Article