वायरल न्यूज़

Video: 'सरकारी मेहरारू चाही.. दहेज हम देंगे' बैनर लेकर बीच चौराहे पर खड़ा हुआ दूल्हा, फिर हुआ ये मजेदार खेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 25, 2023, 03:52 PM IST

Viral Video: दूल्हे ने अपने हाथ में जो बैनर पकड़ा हुआ है, उस पर लिखा था, 'सरकारी मेहरारू चाही.. दहेज हम देम।' वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने गले में माला पहना हुआ है। इसके साथ ही उसने अपने सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी भी पहन रखी है।

Image

दूल्हे ने पकड़ा अजीबोगरीब बैनर (ट्विटर)

Viral Video: आजकल ज्यादातर लड़कियों की डिमांड रहती है कि उन्हें सरकारी नौकरी वाला दूल्हा चाहिए। सरकारी नौकरी के पीछे लोग इसलिए भागते हैं क्योंकि उसमें काफी आराम होता है। लोगों की मानसिकता यह है कि सरकारी नौकरी में ज्यादा काम नहीं करना पड़ता और जॉब सिक्योरिटी होती है। इसीलिए ज्यादातर पिता भी अपनी बेटी के लिए सरकारी नौकरी वाला दूल्हा खोजते हैं। इसी बीच एक दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गया है।

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दूल्हे के गेटअप में किसी सड़क के किनारे खड़ा है। इस दौरान उसने अपने हाथ में एक बैनर लिया हुआ है। इस बैनर में जो चीज लिखी है, वह पढ़कर आप भी सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे। दूल्हे ने अपने हाथ में जो बैनर पकड़ा हुआ है, उस पर लिखा था, 'सरकारी मेहरारू चाही.. दहेज हम देम।' इसका मतलब यह हुआ कि 'सरकारी दुल्हन चाहिए, दहेज हम देंगे।' देखें वीडियो-

वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने गले में माला पहना हुआ है। इसके साथ ही उसने अपने सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी भी पहन रखी है। उसने अपने हाथ में एक बैनर लिया हुआ है, जिस पर भोजपुरी में लिखा गया है कि उसे सरकारी नौकरी वाली एक पत्नी चाहिए, इसके बदले में दहेज वह देगा। पत्नी की तलाश करने के लिए यह अनोखा तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि रास्ते से आने-जाने वाला हर शख्स उसे देखकर हंस रहा है। वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article