वायरल न्यूज़

Video: जयमाला के दौरान ऐसी हरकत कर रहा था दूल्हे का दोस्त, दुल्हन को आया गुस्सा तो स्टेज पर ही कर दी धुनाई

Viral Video: आप देख सकते हैं कि दूल्हे का दोस्त जयमाला के दौरान ऐसा मस्ती-मजाक कर रहा होता है, जिससे दुल्हन भड़क जाती है। इसके बाद वह स्टेज पर ही दुल्हे का सिर पकड़कर नीचे झुकाती है और उसकी पीठ पर हमला कर देती है।

Image

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर र दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इसी बीच इंटरनेट पर एक शादी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जयमाला के दौरान दूल्हे का दोस्त कुछ ऐसी हरकत करता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद दुल्हन को स्टेज पर ही गुस्सा आ जाता है। इसके बाद दुल्हन सरेआम स्टेज पर ही दूल्हे के दोस्त की पिटाई कर देती है। इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

वायरल हुआ बेहद ही मजेदार वीडियो

आपने अक्सर देखा होगा कि जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के दोस्त खूब मस्ती करते हैं। कई बार दूल्हे के दोस्त जयमाला के दौरान दुल्हन को मजे-मजे में परेशान करते दिखते हैं। इस वीडियो में ऐसा ही देखने को मिलता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे का दोस्त जयमाला के दौरान ऐसा मस्ती-मजाक कर रहा होता है, जिससे दुल्हन भड़क जाती है। इसके बाद वह स्टेज पर ही दुल्हे का सिर पकड़कर नीचे झुकाती है और उसकी पीठ पर हमला कर देती है। देखें वीडियो-

दरअसल, दुल्हन जब अपने दूल्हे को जयमाला पहनाना चाह रही होती है, इसी बीच उसका दोस्त उसे बार-बार पीछे खींचता रहता है। इससे दुल्हन बौखला जाती है और फिर दूल्हे के दोस्त को स्टेज पर ही पीट देती है। यह देखकर वहां मौजूद सारे मेहमान हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। वीडियो को clipflex नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article