वायरल न्यूज़

Video: ये है दुनिया की सबसे ज्यादा भाव खाने वाली दुल्हनिया, जयमाला के स्टेज पर भी बैठ गई 'मुंह फुलाकर'

Dulhan Ka Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। इसके बाद वह जयमाला के स्टेज पर भी आ गया है। वहीं दुल्हन ने भी जयमाला के लिए एंट्री ले ली है और हाथ में जयमाला लेकर स्टेज पर पहुंच चुकी है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulhan Ka Video: भारतीय शादियों में दूल्हा-दुल्हन पर सबसे ज्यादा फोकस होता है। शादी का सबसे हसीन पल जयमाला का होता है, जब दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के गले में जयमाला डालते हैं। हालांकि, कई बार जयमाला के कार्यक्रम में कुछ ऐसी चीज घटित हो जाती है। जिसके बाद जयमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल

इस बीच जयमाला का एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। इसके बाद वह जयमाला के स्टेज पर भी आ गया है। वहीं दुल्हन ने भी जयमाला के लिए एंट्री ले ली है और हाथ में जयमाला लेकर स्टेज पर पहुंच चुकी है। इस बीच कुछ ऐसी चीज होती है, जिसे देखकर लोगों ने दुल्हन को दुनिया की सबसे ज्यादा भाव खाने वाली दुल्हनिया करार दिया है। देखें वीडियो-

दरअसल, दुल्हन जैसे ही अपने दूल्हे को जयमाला पहनाने जाती है, वैसे ही दूल्हे को दोस्त उसे अपनी गोद में उठा लेते हैं। इस वजह से दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला नहीं डाल पाती है। इसके बाद दुल्हन ज्यादा ट्राई नहीं करती है और आराम से सोफे पर बैठ जाती है। एक तरह से वह दूल्हे को अकड़ दिखाती है और कहती है कि जो करना है कर लो। वीडियो को rvrjs__blog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article