वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन को सामने देख 'बेशर्मी' से ऐसा नाचा दूल्हा, यूजर्स बोले- डांस ये कर रहा लेकिन शर्म हमें आ रही

Groom Dance Video: ल्हन के पास पहुंचते ही दूल्हा बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से डांस करने लगता है। यहां तक कि दुल्हन को भी अपने दूल्हे का डांस देख हंसी आ जाती है। वह अपनी दुल्हन को भी डांस के लिए इशारा करता है लेकिन दुल्हन मना कर देती है।

Image

दूल्हे ने किया अजीबोगरीब डांस (इंस्टाग्राम)

Groom Dance Video: भारतीय शादियों में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है। इस दौरान रास्ते भर डीजे बजता है और बाराती नाचते हुए अपनी होने वाली भाभी को लेने जाते हैं। इसके बाद जब बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंचती है तो दूल्हा-दुल्हन भी डीजे पर नाचते दिखाई देते हैं। पहले की शादियों में दुल्हनें शर्माती रहती थीं। इसके साथ ही दूल्हे भी शर्माता झिझकता नजर आता था। हालांकि, अब चीजें काफी बदल गई हैं। अब की शादियों में दूल्हा और दुल्हन जमकर डांस करते हैं।

दूल्हे का डांस देख दुल्हन की भी छूट गई हंसी

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें दूल्हे को डांस करता देख यूजर्स अजीबोगरीब कमेंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन डांस के स्टेज पर पहुंच जाते हैं। जहां एक तरफ दुल्हन डांस को लेकर थोड़ा झिझकती नजर आती है। वहीं दूल्हा बहुत ही बोल्ड अंदाज में दुल्हन के सामने डांस करने लगता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को सामने देखकर खुलकर नाचता है। देखें वीडियो-

हालांकि, दूल्हे को ऐसा डांस करना कई लोगों को पसंद नहीं आया है। कई यूजर्स ने इसे 'बेशर्म' डांस करार दिया है। एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट कर दिया है कि 'नाच दूल्हा रहा है, लेकिन शर्म हमें आ रही है।' वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के पास पहुंचते ही दूल्हा बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से डांस करने लगता है। वह अपनी दुल्हन को भी डांस के लिए इशारा करता है लेकिन दुल्हन मना कर देती है। इसके बाद दूल्हा अकेले ही डांस करता रहता है। यहां तक कि दुल्हन को भी अपने दूल्हे का डांस देख हंसी आ जाती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article