वायरल न्यूज़

VIDEO: ऑटो लेकर भारत घूमने वाला विदेशी निकला नॉर्वे का मेयर, लड़के ने पूरी दुनिया को दिखाई नेताजी की सादगी

गुजरात के लिमड़ी में ऑटो रिक्शा से घूमता विदेशी शख्स नॉर्वे के पोरसांगर नगरपालिका का मेयर निकला। जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

गुजरात में नॉर्वे का मेयर (Instagram/@chintan__matiya)

सोचिए, आप गुजरात की किसी गली में घूम रहे हो और आपको ऑटो में एक विदेशी दिखे। आप सोचोगे, कोई टूरिस्ट होगा पर अगर पता चले कि वो टूरिस्ट नहीं, नॉर्वे जैसे देश का मेयर है, तो? ऐसा ही हुआ है गुजरात के लिमड़ी में। यहां एक लड़के की मुलाकात एक विदेशी से हुई। जो टुक-टुक यानी ऑटो में घूम रहा था। लड़के ने जब बाद में गूगल किया तो पता चला कि वह कोई आम आदमी नहीं, बल्कि नॉर्वे के एक शहर का मेयर है।

कैसे हुई मुलाकात?

विदेशी शख्स के साथ अपने वीडियो (Video) को शेयर करते हुए लड़के ने बताया कि वह मेयर कितना ग्राउंड टू अर्थ है। उनकी सादगी आप वीडियो में खुद देख सकते हैं। नॉर्वे जैसे देश के बड़े शहर के मेयर का किसी मामूली लड़के के साथ बात करना, उसके साथ वीडियो बनाना और उसे अपना समय देना ही बहुत बड़ी बात है। इतनी सादगी आपको भारत में शायद ही देखने को मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

लड़के ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर किया शेयर

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चिंतन मातिया नाम के यूजर ने शेयर किया है। जो कि वह लड़का खुद है। चिंतन का इंस्टाग्राम हैंडल @chintan__matiya है। चिंतन ने बताया कि वो लिमड़ी में घूम रहे थे। तभी उनकी नजर एक विदेशी पर पड़ी जो ऑटो रिक्शा में बैठा था। हाथ में कोल्ड ड्रिंक थी और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान। चिंतन ने उनसे बात की। वो बहुत ही सरल और डाउन टू अर्थ लगे।

लड़के ने गूगल सर्च किया तो शख्स निकला नॉर्वे का मेयर

बात करने के बाद चिंतन ने सोचा, गूगल पर देखता हूं ये हैं कौन और गूगल पर देखते ही उनके होश उड़ गए। वह शख्स नॉर्वे के पोरसांगर नगरपालिका के मेयर जो इंगे हेसजेविक निकले। जो इंगे हेसजेविक नॉर्वे के फिनमार्क काउंटी के बड़े नेता हैं। चिंतन ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया और इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वीडियो डालते ही वायरल हो गया।

क्यों आए हैं भारत?

अब आप सोचोगे, नॉर्वे का मेयर गुजरात के ऑटो में क्या कर रहा है? असल में वो भारत में एक एडवेंचर करने आए हैं। इस एडवेंचर का नाम है- रिक्शा रन इंडिया। ये एक बहुत ही मजेदार इवेंट है। इसमें दुनिया भर से लोग आते हैं और ऑटो रिक्शा में पूरे भारत की यात्रा करते हैं। इस बार 61 विदेशी लोग 37 ऑटो रिक्शा में हजारों किलोमीटर घूम रहे हैं। गांव, शहर, खेत, सब देख रहे हैं। असली भारत को महसूस कर रहे हैं। नॉर्वे के मेयर भी इसी टीम का हिस्सा हैं। वो भी बाकी लोगों की तरह धूल-मिट्टी वाली सड़कों पर, बिना AC वाली रिक्शा में घूम रहे हैं। नॉर्वे दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। वहां के मेयर के पास लग्जरी गाड़ियां, बंगला सब होगा पर यहां वो गुजरात की गर्मी में ई-रिक्शा में घूमकर मजे ले रहे हैं। यही तो उनकी सादगी है।

लोगों को बहुत पसंद आया वीडियो

चिंतन का ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।लोग कमेंट कर रहे हैं - "देखो, विदेश के नेता कितने सिंपल होते हैं। हमारे यहां तो..."किसी ने लिखा - "यही है असली नेता, जो जमीन से जुड़ा है।" वीडियो में मेयर की मुस्कान और उनका सिंपल अंदाज सबका दिल जीत रहा है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article