वायरल न्यूज़

Video: आपके लिए 2 मिनट भी मुश्किल, लेकिन इस महिला ने 5 घंटे तक किया प्लैंक, 61 की उम्र में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

61 साल की कनाडाई महिला डोना जीन वाइल्ड ने करीब 5 घंटे तक प्लैंक कर नया रिकॉर्ड बनाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

5 घंटे तक प्लैंक करती रही महिला (Instagram/@worldseniorgames)

कहते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, लेकिन 61 साल की एक महिला ने इस बात को अपनी मेहनत से सच साबित कर दिया। कनाडा की डोना जीन वाइल्ड ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे फिटनेस फ्रीक भी हैरान रह गए। उन्होंने करीब 5 घंटे तक लगातार पेट के बल प्लैंक की स्थिति में रहकर महिलाओं के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

61 की उम्र में 5 घंटे प्लैंक

डोना जीन वाइल्ड की इस शानदार उपलब्धि का वीडियो हंट्समैन वर्ल्ड सीनियर गेम्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) में डोना मंच पर प्लैंक करती हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही 5 घंटे पूरे होने को होते हैं वैसे ही काउंट डाउन शुरू हो जाता है और ऑडियंस तेज आवाज में काउंट डाउन करते नजर आती है। समय पूरा होने और नया इतिहास रचने के बाद ही डोना प्लैंक छोड़ती हैं। आखिरकार जब 5 घंटे का मुश्किल आंकड़ा पूरा होता है, तो वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। डोना भी अपनी उपलब्धि पूरी होने के बाद मुस्कुराती हुई नजर आईं।

पहले भी बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

खास बात यह है कि डोना के लिए यह पहला प्लैंक रिकॉर्ड नहीं है। इससे पहले 21 मार्च 2024 को उन्होंने कनाडा के अल्बर्टा में 4 घंटे 30 मिनट 11 सेकंड तक पेट के प्लैंक की स्थिति में रहकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अब उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड से आगे निकलते हुए करीब 5 घंटे तक प्लैंक करके एक बार फिर अपनी ताकत और सहनशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया है।

डोना के रिकॉर्ड से मोटिवेट हुए लोग

डोना की इस उपलब्धि का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले कई लोग उनकी फिटनेस और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह खुद दो मिनट तक भी प्लैंक नहीं कर सकता। वहीं दूसरे लोगों ने डोना को शानदार और प्रेरणादायक बताया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article