बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह चुनाव या कोई बयान नहीं, बल्कि एक वीडियो है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनंत सिंह बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और वहीं पर तिलक करवा रहे हैं। वीडियो में अनंत सिंह के इस अंदाज पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं और उनके स्वैग को सबसे ऊपर बता रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
अनंत सिंह का ये Video देखा क्या?
वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में अनंत सिंह अपने घर में बेड पर लेटे हुए हैं। उनके ठीक बगल में कुर्सी पर एक पंडित जी बैठे हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडित जी छोटे सरकार के माथे पर तिलक लगाते दिख रहे हैं। वहीं, अनंत सिंह आराम से अपने बेड पर लेटे-लेटे ही तिलक लगवा रहे हैं। तिलक लगाने के बाद पंडित जी अनंत सिंह को फूलों की माला पहनाते हैं। जिसके लिए अनंत सिंह तुरंत अपने बेड से उठकर खड़े हो जाते हैं और पंडित जी उनके गले में माला पहना देते हैं। इसके बाद पंडित जी छोटे सरकार को गमछा पहना कर और उन्हें फूलों वाला गुलदस्ता देकर सम्मानित भी करते हैं। जबकि अनंत सिंह अपने पूरे स्वैग में आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए उस सम्मान को खुशी-खुशी स्वीकार करते दिख रहे हैं।
लोग बोले - छोटे सरकार की पूजा भी है स्पेशल!
अनंत सिंह का वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले यूजर राजेंद्र राज (@iamrajendraraj) के अकाउंट से लिया है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ लोग कह रहे हैं कि अनंत सिंह की तबीयत खराब है, इसलिए वो उठ नहीं पा रहे हैं। भगवान उन्हें जल्दी ठीक करे। तो वहीं कुछ लोग मजाक भी कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि छोटे सरकार का स्टाइल ही अलग है, बेड पर लेटे-लेटे ही पूजा करवा ली। ये वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और X पर बहुत शेयर हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
