वायरल न्यूज़

Video: भोजपुरी गाने पर डांस कर रही थीं लड़कियां, तभी हाथ में कट्टा लेकर पहुंच गए दादा जी, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि DJ पर भोजपुरी गाना 'उड़नबाज रजऊ' बज रहा है। इस गाने पर स्टेज पर कुछ लड़कियां डांस कर रही होती हैं। तभी एक दादा जी अपने हाथ में कट्टा लेकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं।

Image

हाथ में कट्टा लेकर दादा जी का डांस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: अक्सर कहा जाता है कि उम्र एक नंबर होता है और जिंदगी जीने के लिए उम्र नहीं बल्कि मिजाज की जरूरत होती है। कई लोग अपनी जवानी टेंशन में बिता देते हैं, वहीं कुछ लोग बुढ़ापे में भी जमकर एंजॉय करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बूढ़े दादा जी अपनी जिंदगी को ऐसे एंजॉय करते दिख रहे हैं। जिसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि इसे कहते हैं जीवन का भरपूर आनंद।

मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि DJ पर भोजपुरी गाना 'उड़नबाज रजऊ' बज रहा है। इस गाने पर स्टेज पर कुछ लड़कियां डांस कर रही होती हैं। तभी एक दादा जी अपने हाथ में कट्टा लेकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं। फिर दादा जी अपने देसी स्वैग और बिंदास अंदाज से यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। दादा जी लड़कियों के साथ बहुत ही जबरदस्त डांस करते हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि 70 साल के उम्र में भी दादा जी का स्वैग और जुनून देखने लायक है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दादा जी बुढ़ापे में भी बेहद खतरनाक ऐनर्जी के साथ कूद-कूदकर ठुमके लगा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दादा जी धोती-कुर्ता पहनकर डांस करने पहुंचे हैं। वह डांस के दौरान देसी कट्टा को हवा में लहरा रहे हैं। इस दौरान वह स्टेज पर नाच रही डांसर्स के साथ कमर मटकाना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को @rana_sarkar_6869 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article