सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रही एक कार देखते ही देखते सड़क के अंदर ही समा गई। वायरल हो रहा यह वीडियो चेन्नई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह ओल्ड महाबलीपुरम रोड यानी ओएमआर (Old Mahabalipuram Road) यानी OMR का एक हिस्सा अचानक धंस गया और देखते ही देखते एक कार सड़क पर बने बड़े से गड्ढे में जा गिरी। घटना टाइडल पार्क (Tidel Park) के पास हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कुछ सेकंड में सड़क बनी मौत का गड्ढा
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके बीचों-बीच कार गड्ढे में पलटी हुई नजर आ रही है। अचानक सड़क का इस तरह धंस जाना वहां से गुजर रहे लोगों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। सबसे राहत की बात यह रही कि दोनों लोग इस हादसे में सुरक्षित बच गए। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। सड़क के अचानक धंसने के बावजूद दोनों के सुरक्षित निकल आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
गड्ढे में कार के गिरने का VIDEO हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर शेयर करने वाले @omjasvinMD नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और 2900 लोगों ने लाइक किया है। कार के अचानक गड्ढे में गिरने का यह वीडियो देख कई लोग हैरान हैं। खासकर इस बात ने लोगों को चौंकाया कि जिस जगह कुछ पल पहले सड़क नॉर्मल दिखाई दे रही थी, वहीं अचानक इतना बड़ा गड्ढा कैसे हो गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
