वायरल न्यूज़

Video: लड़की को प्रपोज करने चले थे भैया, दीदी ने सिखाया ऐसा सबक, लोग बोले - टाटा, बॉय-बॉय, खतम..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 1, 2024, 10:23 AM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का लड़की को प्रपोज करने के लिए जाता है और उसे फूल देता है। इतने में लड़की उसे पकड़कर खूब चाटा मारती है।

Image

प्रपोज करने पर लड़की ने मारा चाटा (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया प्रपोज
  • लड़की ने मारा थप्पड़
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Proposal Gone Wrong Viral Video: लड़कियों को प्रपोज करने के काफी वीडियोज सामने आते रहते हैं। इन वीडियोज में से कुछ में तो लड़कियां मान जाती हैं लेकिन कुछ में लड़कियां मना कर देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का लड़की को फूल देकर प्रपोज करता है लेकिन उसका प्रपोजल रॉन्ग हो जाता है। इसके बाद लड़की जो करती है, वो देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो लड़कियां आते हुए नजर आएंगी। तभी वहां एक लड़का पहुंचता है, जिसके हाथ में फूल होता है और फिर वह उनमें से एक लड़की को प्रपोज करता है, जिस पर लड़की भड़क जाती है। फिर लड़के को कई थप्पड़ जड़ देती है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि लड़की को चाटा नहीं मारना चाहिए था तो कुछ इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।

प्रपोज करने पर लड़की ने मारा चाटा

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कुछ भी हो थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो प्रैंक लग रहा है। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6.65 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article