वायरल न्यूज़

Viral Video: ये तो जिगरवाला निकला.. टाइगर को ही करने लगा Kiss, नजारा देख चौंक गए जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 31, 2024, 02:38 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक टाइगर को किस करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वह उसके साथ बर्फ में मस्ती भी कर रहा है।

Image

शख्स ने खतरनाक टाइगर को किया KISS (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने टाइगर को किया KISS
  • बर्फ में टाइगर के साथ कर रहा था मस्ती
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Kiss Tiger Viral Video: दुनिया में डेयरिंग लोगों की कमी नहीं है। ऐसे लोगों का कोई भरोसा भी नहीं है कि ये कब क्या कर जाए, ऐसे में इन जैसे लोगों का काफी सारा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दिख रहे शख्स को आप डेयरिंग मैन कहकर बुलाने लगेंगे। दरअसल, ये शख्स एक खतरनाक टाइगर को ही किस करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बर्फ में मस्ती कर रहा है। अमूमन लोग अपनी पार्टनर या दोस्त के साथ बर्फ में मस्ती करते हैं लेकिन ये शख्स खतरनाक टाइगर के साथ मस्ती करता दिख रहा है। इतना ही नहीं शख्स टाइगर को प्यार से दुलारता है और फिर उसे किस करता है। ऐसे में लोग उसकी दिलेरी की काफी तारीफ कर रहे हैं और उसे डेयरिंग मैन बता रहे हैं।

शख्स ने खतरनाक टाइगर को किया KISS

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा कि शख्स की हिम्मत देखने लायक है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो टाइगर के साथ ऐसे खेल रहा है जैसे ये इसका पालतू कुत्ता हो। बता दें, इस वीडियो को 'mihail_tiger' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 79 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article