Viral Video: आजकल लोग तरह-तरह के फूड एक्सपीरियंस लेते हैं। सबसे हैरान करने वाली चीज तब होती है, जब किसी रेस्टोरेंट में लोग जिंदा जीवों को खाते देखे जाते हैं। एक चीनी महिला इसी तरह का अनोखा फूड एक्सपीरिएंस लेना महंगा पड़ गया। दरअसल, इस महिला ने अनोखा फूड एक्सपीरिएंस लेते हुए एक रेस्टोरेंट में जिंदा झींगा मछली ऑर्डर किया। इसके बाद वह झींगा को खाने के लिए तैयार ही हो रही थी, तभी उसके साथ जो हुआ उसके बाद महिला शायद ही कभी ऐसा करेगी।
वीडियो देखकर आप भी कांप उठेंगे
सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जिंदा जीव को खाने का शौक महिला के लिए भारी पड़ गया। रेस्टोरेंट में जिंदा झींगा खाने की कोशिश में महिला को बहुत ही तेज दर्द मिला, जिसने उसे चीखने पर मजबूर कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रेस्टोरेंट में अनोखा फूड मंगवाती है। वह रखी रंग-बिरंगी डिशेज के बीच जिंदा झींगा भी ऑर्डर करती है। इसके बाद झींगा को गर्म डिश में डालने की कोशिश करती है। देखें वीडियो-
हालांकि, झींगा बार-बार महिला के हाथ से फिसलकर बाहर चला जा रहा था। इसी बीच अचानक झींगा मछली ने महिला पर हमला कर दिया। आप देख पाएंगे कि वह महिला की हाथ पर काटने लगता है। इससे महिला दर्द से चीखने-चिल्लाने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि झींगा महिला के हाथ से चिपका ही रहता है और उसे बचाने के लिए रेस्टोरेंट के लोगों को आना पड़ता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
