दुनिया

'पुराने CEO को लाओ वापस...', जेनसेन हुआंग के समर्थन में उतरे एलन मस्क, कंपनी क्या ले सकती है फैसला?

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी नए प्रमुख की तलाश में जुट गई है। बोर्ड ने आर्म होल्डिंग्स के सीईओ रेने हास को संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर संपर्क किया है। वहीं, एलन मस्क ने हुआंग की वापसी की मांग का समर्थन किया है।

Image

एलन मस्क ने की हुआंग की वापसी की मांग। AP

Photo : AP

एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) के इस्तीफे के बाद कंपनी में नए लीडरशिप को लेकर हलचल तेज हो गई है। एनवीडिया (Nvidia) के बोर्ड ने संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर आर्म होल्डिंग्स के प्रमुख रेने हास से बातचीत की है। इस बीच, एलन मस्क ने जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी की मांग का समर्थन किया है।

अमेरिका की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी के सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद अब नए प्रमुख की तलाश शुरू हो गई है। एनवीडिया का बोर्ड आर्म होल्डिंग्स के प्रमुख रेने हास को हुआंग के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देख रहा है।

रेने हास साल 2022 से ब्रिटिश चिप निर्माता कंपनी आर्म होल्डिंग्स की कमान संभाल रहे हैं। यह कंपनी सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली है। रेने हास, इससे पहले करीब सात साल तक एनवीडिया में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके जेनसन हुआंग और एनवीडिया बोर्ड के कई सदस्यों के साथ पेशेवर संबंध भी अच्छे हैं।

हालांकि, एनवीडिया ने साफ किया है कि नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। कंपनी के बोर्ड ने कहा है कि वह सीईओ की तलाश के लिए एक सर्च फर्म चुनने की प्रक्रिया में है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी संभावित उम्मीदवार से औपचारिक रूप से संपर्क नहीं किया गया है।

जेनसन हुआंग की वापसी चाहते हैं कर्मचारी

जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया के कुछ कर्मचारियों की ओर से उन्हें दोबारा सीईओ बनाने के लिए एक याचिका शुरू किए जाने की खबर है। इस मांग को SpaceX के सीईओ एलन मस्क का भी समर्थन मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर की पोस्ट का जवाब देते हुए मस्क ने लिखा, "जेनसन हुआंग को बहाल करने के लिए एक याचिका चल रही है और मैं भी उस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।"

जेनसन हुआंग ने गुरुवार को अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। वह करीब 33 साल तक कंपनी के शीर्ष पद पर रहे। फिलहाल Nvidia की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

हुआंग पर क्या है आरोप?

जेनसन हुआंग पर सिंगापुर की टेक कंपनी 'मेगास्पीड' की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग (Alice Huang / हुआंग ले) के साथ विवाहेतर संबंध रखने के आरोप हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी हुई हैं और यह एक 'हनीट्रैप' मामला हो सकता है, जिससे एनवीडिया की एआई (AI) तकनीक और व्यापारिक रहस्यों को खतरा हो सकता था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article