एजुकेशन

AIBE 22 Admit Card 2026: आज जारी होगा एआईबीई परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस आसान स्टेप से कर सकेंगे डाउनलोड

AIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई 22 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 परीक्षा के लिए आज यानी 14 नवंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

AIBE 22 Admit Card 2026: आज जारी होगा एआईबीई 22 परीक्षा का एडमिट कार्ड

AIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई 22 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 परीक्षा के लिए आज यानी 14 नवंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

AIBE 22 Exam Date 2026: कब होगी AIBE 22 परीक्षा

बता दें ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से संवैधानिक कानून, आईपीसी, सीपीसी, पारिवारिक कानून, प्रशासनिक विधि, कंपनी कानून, साइबर कानून, श्रम एवं औद्योगिक कानून आदि विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

AIBE 22 Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AIBE 22 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

AIBE 22 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. परीक्षा का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. एग्जाम सेंटर का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या आज 14 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुला है

AIBE 22 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे AIBE 22 परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी।

एआईबीई 22 में पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

एआईबीई 22 परीक्षा में पास होने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग मार्क्स निर्धारित हैं। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत मार्क्स और अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 40 पर्सेंट मार्क्स निर्धारित किए गए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article