वायरल न्यूज़

OMG: हाथी के पैर से बॉडी मसाज ले रही थी महिला, Video में आगे जो हुआ देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Viral Video: आप वीडियो में देख पाएंगे कि महिला जमीन पर पेट के बल लेटी है। सबसे हैरान करने वाली बात तब होती है, जब पीछे से एक बड़ा सा भारी-भरकम हाथी आता है। इसके बाद हाथी उस महिला की पीठ पर अपना पैर रख देता है।

Image

महिला ने हाथी से लिया बॉडी मसाज (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Viral Video: हाथी इस धरती पर पाया जाने वाला सबसे भारी-भरकम जानवर होता है। आपने कई बार ऐसी खबरें सुनी होंगी कि एक हाथी ने अपने पैरों से कुचलकर किसी इंसान की जान ले ली। हम सभी जानते हैं कि हाथी का पैर रखना मतलब किसी का जान से हाथ धोना है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला हाथी के पैर से बॉडी मसाज लेती नजर आ रही है।

वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

महिला का यह कारनामा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक महिला अपनी जान दांव पर लगाकर हाथी से मसाज करवा रही है। वीडियो थाईलैंड के एलिफेंट आईलैंड का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि यहां हाथी के द्वारा इंसानों को बैक मसाज दिया जाता हैं, जो इन दिनों काफी चलन में है। आप वीडियो में देख पाएंगे कि महिला जमीन पर पेट के बल लेटी है। वहीं एक शख्स उसकी पीठ पर कपड़ा रखता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात तब होती है, जब पीछे से एक बड़ा सा भारी-भरकम हाथी आता है। इसके बाद हाथी उस महिला की पीठ पर अपना पैर रख देता है। दरअसल, हाथी महिला को मसाज देने के लिए उसकी पीठ पर बेहद हल्का पैर रखता है। इसके बाद वह अपने पैरों से महिला को मसाज देते लगता है। इस दौरान हाथी इस बात का ख्याल रखता है कि उसका वजन महिला की बॉडी पर भारी न पड़े। आप देख पाएंगे कि महिला मसाज का एंजॉय कर रही है। वीडियो को @talkingmona नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article