एजुकेशन

Uttarakhand DELED Admit Card 2026 Released: जारी हुआ उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

UBSE Uttarakhand DELED Admit Card 2026 Released: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UBSE Uttarakhand DELED Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड

UBSE Uttarakhand DELED Admit Card 2026 Released: उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Uttarakhand DELED Admit Card) खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी कर (UBSE DELED Admit Card 2026) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Uttarakhand DELED Exam Date 2026: कब होगी उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा

बता दें उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 18 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होगी। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand DELED Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UBSE Uttarakhand DELED Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या आज 14 नवंबर को स्कूल बंद हैं या नहीं

Uttarakhand DELED Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. परीक्षा का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. एग्जाम सेंटर का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

एडमिट कार्ड पर श्रुटि पाए जाने पर क्या करें

यदि उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें करेक्शन कर आपको मेल कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article