वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे ने लगा ली पूरी ताकत लेकिन दुल्हन के हाथ से नहीं छीन पाया अंगूठी, लोग बोले- अभी से निकल गई दम

Dulha Dulhan Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने थाली से अंगूठी तो ढूंढ ली है, लेकिन दूल्हा इस अंगूठी को छीनने की कोशिश कर रहा है। वह अपने दोनों हाथों का पूरा जोर लगा देता है, लेकिन दुल्हन की मुट्ठी भी नहीं खोल पाता है। वीडियो में आप दुल्हन की ताकत और जोश देख सकते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: भारत में शादी के मौके पर तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इसमें से अधिकतर रस्में दूल्हा-दुल्हन के साथ ही निभाई जाती हैं। ये रस्में जहां शादी से कुछ दिन पहले शुरू होकर शादी के बाद भी चलती रहती हैं। दुल्हन की विदाई के बाद भी कई तरह की रस्में उसे ससुराल में निभानी पड़ती हैं। ऐसी ही एक रस्म है अंगूठी ढूंढने की। बता दें कि जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है तो उसके सामने दूध की एक थाली रखी जाती है।

दूल्हे राजा की देखने लायक है हालत

दूध की इस थाली में एक अंगूठी डाली जाती है, जिसे दूल्हा और दुल्हन को मिलकर ढूंढनी होती है। जो भी इस अंगूठी को ढूंढ निकालता है, उसे इस रस्म का विनर माना जाता है। एक तरह से इस रस्म में जहां ताकत का खेल होता है, वहीं दिमाग का इस्तेमाल भी करना होता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह इसी रस्म से जुड़ा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने थाली से अंगूठी तो ढूंढ ली है, लेकिन दूल्हा इस अंगूठी को छीनने की कोशिश कर रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे राजा अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं, लेकिन दुल्हन से अंगूठी छीन नहीं पाते हैं। आप देख सकते हैं कि अंगूठी ढूंढने के बाद दुल्हन ने उसे अपनी मुट्ठी में कुछ इस तरह कसकर पकड़ लिया है कि लाख कोशिशों के बाद भी दूल्हा उसे छुड़ा नहीं पाता है। इस दौरान दूल्हे राजा की हालत देखने लायक होती है। वह अपने दोनों हाथों का पूरा जोर लगा देता है, लेकिन दुल्हन की मुट्ठी भी नहीं खोल पाता है। वीडियो में आप दुल्हन की ताकत और जोश देख सकते हैं। वीडियो देखकर लोगों ने दूल्हे पर तंज कसा है कि अभी से ही दम निकल गई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article